फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   a man alligation on police, he call 5oo rs bribe

पुलिसकर्मी पर चालान नहीं काटने की एवज में 500 रुपये रिश्वत मांगने के आरोप

Fri, 13 Mar 2020 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
a man alligation on police, he call 5oo rs bribe
av 2.
रोहतक। खरावड़ नाका पुलिस पर एक कार चालक ने 500 रुपये की रिश्वत न देने पर 1500 रुपयों का चालान काटने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत लिखित रूप में एसपी के सरकारी नंबर पर उपलब्ध व्हाट्सअप पर की है। शुक्रवार को पीड़ित एसपी कार्यालय जाकर मामले में न्याय की गुहार लगाएगा। वहीं इस बारे में प्रशिक्षु आईपीएस आईएमटी थाना प्रभारी नितेश अग्रवाल का कहना है कि यह मामले उनके संज्ञान में नहीं था। एसपी की ओर से ट्रांसफर होकर आई शिकायत पर वह कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

गांव खरावड़ निवासी महाबीर ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में बतौर ट्रांसपोर्टर है। उसने बताया कि बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे कंपनी के एक अन्य कर्मचारी के साथ अपनी कार में सवार होकर खरावड़ से रोहतक की ओर जा रहे थे। जब वह खरावड़ नाका पर पहुंचा तो वहां मौजूद पुलिस ने हाथ का इशारा कर उसे रुकने को कहा। इस दौरान एक पुलिसकर्मी ने कहा कि शीशों पर ब्लैक फिल्म लगी है या नहीं, यह चेक करवाओ। ब्लैक फिल्म चेक करवाने के बाद पुलिसकर्मी ने चालक महाबीर को कहा कि वह सीट बेल्ट नहीं लगाई, चालान कटेगा। महाबीर का कहना था कि उसने सीट बेल्ट लगाई हुई थी, लेकिन पुलिसकर्मियों से बातचीत के दौरान उसने सीट बेल्ट उतार दी थी। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने उसे चालान न काटने की एवज में 500 रुपयों की मांग की। महाबीर ने विरोध किया तो पुलिसकर्मी ने गाड़ी को चौकी के बाहर खड़ा करवा लिया और चाबी भी ले ली। पुलिसकर्मी ने कार की आरसी लेकर सीट बेल्ट व नंबर प्लेट का हैवी चालान काट दिया। चालान पर महाबीर के हस्ताक्षर तक नहीं करवाए गए।
विज्ञापन

एसपी के व्हाट्सअप पर दी शिकायत, आज कार्यालय में पहुंच करेगा शिकायत:
महाबीर का कहना है जैसे ही वह घर पर पहुंचा तो उसने एक शिकायत लिखकर तुरंत एसपी के सरकारी नंबर पर उपलब्ध व्हाट्सअप पर भेजी। महाबीर का कहना है कि वीरवार को वह किसी काम से गुरुग्राम गया हुआ था। शुक्रवार को वह एसपी कार्यालय में जाकर मामले में न्याय की गुहार लगाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला संज्ञान में नहीं था। अगर पीड़ित ने इस बारे में एसपी को शिकायत की है, तो वहां से मार्क होकर शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। अगर चालक की गलती होगी तो उसे चालान भरना होगा और अगर पुलिसकर्मियों की गलती होगी तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- नितिश अग्रवाल, प्रशिक्षु आईपीएसी, प्रभारी आईएमटी थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed