फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A husband and wife, who had gone into a room to reconcile and bridge the distance in their relationship, ended their lives by consuming poison.

Rohtak News: रिश्तों की दूरी मिटाने कमरे में सुलह कर रहे पति-पत्नी ने जहर खाकर दे दी जान

Sat, 20 Jun 2026 02:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
A husband and wife, who had gone into a room to reconcile and bridge the distance in their relationship, ended their lives by consuming poison.
36-रोहतक में पति-पत्नी के आत्महत्या करने के बाद पीजीआई के डेड हाउस में पोस्टमार्टम के लिए शवों
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। शहर के डेयरी मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर बाद छह साल से अलग रह रहे पति राजीव चावला (50) व पत्नी शालिनी (45) ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी सुबह ही अपने पिता दिल्ली के शाहदरा निवासी विनोद के साथ पति से समझौता कर अपना घर बसाने के लिए रोहतक आई थीं।
पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के शाहदरा निवासी विनोद ने बताया कि करीब 18 साल पहले बेटी शालिनी का विवाह डेयरी मोहल्ला निवासी राजीव चावला के साथ किया था। दोनों के दो बच्चे हैं जिनमें 13 साल की बेटी कीर्ति व आठ साल का बेटा रिवांसू शामिल हैं।
विज्ञापन

राजीव चावला धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। स्कूटी पर भगवा कपड़े पहनकर चलते थे। करीब छह साल पहले दोनों के बीच मनमुटाव हो गया था। इसके चलते वह मायके में दोनों बच्चों के साथ रह रही थीं। दिल्ली स्थित कड़कड़नुमा कोर्ट में गुजारे भत्ते के लिए शालिनी ने केस भी दायर किया था। राजीव गुजारा भत्ता नहीं दे पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
पापा, आप बाहर बैठ जाओ, मैं पति से खुद समझौते की बात करूंगी
विनोद ने पुलिस को बताया कि सुबह वह बेटी शालिनी संग रोहतक आए थे। राजीव के बड़े भाई संजय चावला भी आ गए। शालिनी ने पिता से कहा कि वह खुद ही पति से समझौते की बात करेगी। संजय व विनोद घर के बाहर बैठ गए। राजीव व शालिनी कमरे में बात करने चले गए। सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला चलता रहा। करीब तीन बजे जब कोई आवाज नहीं आई तो संजय चावला ने अंदर जाकर देखा तो राजीव व शालिनी मृत पड़े थे। दोनों ने जहर खाकर रखा था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया के साथ मौके पर पहुंची और शवों को लेकर जांच की। इसके बाद पीजीआई के डेड हाउस में भिजवा दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

....
घर बसाना चाहती थी बेटी, पति को समझाने आई थी ससुराल

शालिनी के पिता विनोद ने बताया कि उसका दामाद राजीव कुछ कमाता नहीं था। बच्चों का पालन-पोषण करने के चलते शालिनी हमारे पास दिल्ली में मायके में ही रहती थी। अब चाहती थी कि राजीव समझ जाए और बच्चों के पालन-पोषण में मदद करे। दोनों के बीच पता नहीं, ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने जहर खाकर जान दे दी।
....
दोनों साथ जी नहीं सके लेकिन एक साथ जान दे दी
राजीव चावला के दो भाई व एक बहन हैं। बहन शादी के बाद ससुराल जा चुकी हैं। बड़े भाई संजय चावला की हुडा कॉम्प्लेक्स में शीशे के सामान की दुकान है। छोटे भाई प्रमोद दिल्ली में कारोबार करते हैं। राजीव अकेले ही डेयरी मोहल्ले में रहते थे। अक्सर स्कूटी पर भगवा कपड़े पहनकर बाहर जाते थे। घर के अंदर व स्कूटी पर भी देवी-देवताओं की फोटो चस्पा की हुई हैं। उधर, शालिनी दोनों बच्चों का पालन पोषण नहीं कर पा रह थीं इसलिए वह चाहती थीं कि ससुराल में समझौता करने आई थीं। हालांकि, दोनों साथ जी नहीं सके लेकिन एक साथ जान दे दी।
----------
पड़ोसी बोले-दो बजे तक झगड़े की आई आवाज
गली के लोगों ने बताया कि दोपहर दो बजे तक राजीव व शालिनी के बीच झगड़े की आवाजें सुनाई दे रही थीं। शालिनी अपना व बच्चों के लिए हक मांग रही थी। राजीव प्रॉपर्टी से हक नहीं दे रहे थे। इसी बात को लेकर उनकी कहासुनी होती रही।

वर्जन
दंपती ने बातचीत के दौरान जहर खाकर क्यों जान दी, यह दोनों पक्ष नहीं बता पा रहे हैं। फिलहाल, दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के डेड हाउस में रखवा दिया है। शनिवार को पोस्टमार्टम कराएंगे।
- एसआई सुशील कुमार, प्रभारी थाना पुरानी सब्जी मंडी

36-रोहतक में पति-पत्नी के आत्महत्या करने के बाद पीजीआई के डेड हाउस में पोस्टमार्टम के लिए शवों

36-रोहतक में पति-पत्नी के आत्महत्या करने के बाद पीजीआई के डेड हाउस में पोस्टमार्टम के लिए शवों

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed