फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A healthy mind resides in a healthy body

Rohtak News: स्वस्थ शरीर में ही निवास करता है स्वस्थ मस्तिष्क

Mon, 08 Apr 2024 02:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
A healthy mind resides in a healthy body
रोहतक। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में कन्या छात्रावास के प्रांगण में रविवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। स्वस्थ जीवन जीने में योग व प्राणायाम व्याख्यान कार्यक्रम का विषय रहा। प्राचार्य डॉ. लोकेश बलहारा ने भी विद्यार्थियों को प्राणायाम के महत्व के बारे में बताया। कहा कि प्राणायाम के नियमित अभ्यास से मानसिक स्वास्थ्य और एकाग्रता में वृद्धि होती है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। विद्यार्थी नियमित योग अभ्यास व प्राणायाम से अनेक बीमारियों से बचाव कर सकते हैं। योग अध्यापक नरेश अहलावत ने योग व प्राणायाम के महत्व के बारे में बच्चों को विशेष व्याख्यान दिया। शिवालिक छात्रावास में मानसिक स्वास्थ्य और ध्यान कार्यशाला के अंतिम दिन डॉक्टर वीरेंद्र फौगाट ने छात्राओं को ध्यान करने के फायदे बताए। हार्टफुलनेस टीम की ओर से मौजूद फूल सिंह ढाका ने पेड़ उगाने के लिए बीज वितरित किए। प्राचार्य डॉक्टर लोकेश बल्हारा, डॉक्टर मस्तराम, डॉक्टर अनीता मालिक और डॉक्टर प्रवीन धायल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed