{"_id":"5d62f7888ebc3e93d028308a","slug":"a-bus-rammed-into-a-truck-30-injured-rohtak-news-rtk5139114121","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से जा टकराई श्रद्घालुओं से भरी बस, 30 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से जा टकराई श्रद्घालुओं से भरी बस, 30 घायल
विज्ञापन
राजस्थान के गोगा मेडी धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस गांद्रा मोड़ के पास सामने से जा रहे ट्रक से जा टकराई, जिसके कारण बस में सवार 30 श्रद्धालु घायल हो गए, जबकि अन्य बाल बाल बच गए। घायलों को आनन-फानन में पीजीआई में भर्ती कराया गया। चार की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर यात्रियों का आरोप है कि बस का चालक नशे में धुत था, जिसके कारण हादसा हुआ।
बुलंदशहर के अनूप शहर निवासी कश्मीरी देवी अलीगढ़ के रूपेश और सुधा ने बताया कि सोमवार की रात बस में सवार होकर श्रद्धालु राजस्थान के गोगा मेडी धाम से वापस घर लौट रहे थे। बताया कि जैसे ही गांद्रा मोड़ के पास पहुंचे, तिरुपति से सामने से जा रहे ट्रक से बस जा टकराई, जिसके कारण बस में सवार 30 श्रद्धालु घायल हो गए। सरदारों का आरोप है कि बस का चालक नशे में था, जो बार-बार कहने के बावजूद भी बस को धीमी नहीं कर रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। थाना पुलिस का कहना है कि बस को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। जल्दी मामला दर्ज कर लिया जाएगा।
दस बार कहा रफ्तार कम करने को, हो गई अनहोनी
बस में सवार श्रद्धालु लक्ष्मी, अंशु एवं अनुज ने बताया कि राजस्थान से ही चालक बस को तिरुपति से ला रहा था। बस में सवार श्रद्धालुओं ने उसे कम से कम 10 बार धीमी गति से बस चलाने को कहा। बावजूद इसके चालक नहीं माना, जिसके कारण हादसा हुआ। पुलिस को भी श्रद्धालुओं ने उक्त बयान दिए हैं।
विज्ञापन
बीते शनिवार को भी हुआ था हादसा
बीते शनिवार को भी राजस्थान के गोगा मेडी धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया था, जिसमें सवार श्रद्धालु घायल हो गए थे। घायलों को पीजीआई में भर्ती कराया गया था, हालांकि बाद में घायल श्रद्धालुओं को छुट्टी दे दी गई थी।
पीजीआई में मच गई चीख-पुकार
घायलों को आनन फानन में रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया था, जहां पर घायल और उनके परिजनों में चीख-पुकार मच गई, हालांकि चिकित्सकों एवं स्टाफ ने आनन-फानन में घायलों को उपचार दिया।
भर्ती मरीजों के तीमारदारों ने भी की घायलों की मदद
पीजीआई में सड़क हादसे में घायल श्रद्धालुओं को उपचार देने के लिए भर्ती मरीजों के तीमारदार भी आ गए। तीमारदारों ने आगे बढ़कर श्रद्धालुओं को उपचार दिलाया। हर किसी ने तीमारदारों की भी सराहना की।
घायलों की सूची
मिथिलेश पत्नी रमेश, राजेश पुत्र सत्य प्रकाश, रिंकू पुत्र नरेंद्र, भंवर सिंह पुत्र देवी सिंह, मंजू पत्नी राधा कृष्ण, मीरा पत्नी लालचंद ममता पति रघुराज, सोनू पुत्र राजवीर, उर्मिला पत्नी नरेंद्र, राजेंद्र पुत्र सूरजमल, दुर्गेश पत्नी जीतू, अंजू पत्नी राजेंद्र, माया देवी पत्नी राजेंद्र सिंह, दीलेश शर्मा पुत्र दीनदयाल, अंकुश पुत्र बच्चू सिंह, अनुज पुत्र बच्चू सिंह, ममता पत्नी रघुराज और लक्ष्मी, कश्मीरी देवी, रूपेश, सुधा, राधा, ललित, रूपेंद्र आदि घायल हुए हैं।