{"_id":"86-61941","slug":"Rohtak-61941-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंपियन बनकर लौटी एमडीयू की कबड्डी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैंपियन बनकर लौटी एमडीयू की कबड्डी टीम
Rohtak
Updated Sat, 21 Dec 2013 05:49 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने कबड्डी में अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में लगातार 13वीं बार चैंपियनशिप पर कब्जा किया। मुंबई से जीतकर लौटी टीम का एमडीयू के कुलपति एचएस चहल और अन्य अधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया।
मुंबई विश्वविद्यालय मुंबई में अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें मदवि की टीम ने सभी मैच जीतते हुए चैंपियनशिप पर अपना कब्जा किया। चैंपियनशिप का फाइनल मैच एमडीयू और मेजबान विश्वविद्यालय के बीच खेला गया, जिसमें एमडीयू ने जीत दर्ज की। मदवि के कुलपति एचएस चहल ने खिलाड़ियों के साथ-साथ टीम मैनेजर डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल और कोच नवीन कुमार को भी इस जीत पर बधाई दी।