{"_id":"86-61835","slug":"Rohtak-61835-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कॉर्पियो ने दो महिलाओं को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कॉर्पियो ने दो महिलाओं को कुचला
Rohtak
Updated Wed, 11 Dec 2013 05:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। लाखनमाजरा थाना के अंतर्गत गांव गिरावड़ के पास स्कॉर्पियो ने पैदल जा रही दो महिलाओं को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा सूचना पाकर मृतकों के परिजन मौके पर पहुंचे और शवों की शिनाख्त की। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम को गांव मदीना निवासी गीता पत्नी जगदीश और चंद्रो पत्नी सुल्तान पैदल गांव गिरावड़ से अपने गांव जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने उन्हें कुचल दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। इसी बीच वहां पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलने पर लाखनमाजरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा सूचना मिलने पर दोनों के परिजन मौके पर पहुंचे और शवों की शिनाख्त की। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए और अज्ञात स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।