{"_id":"86-61769","slug":"Rohtak-61769-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो-खो प्रतियोगिता में मदवि प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खो-खो प्रतियोगिता में मदवि प्रथम
Rohtak
Updated Tue, 03 Dec 2013 05:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में चल रही उत्तर क्षेत्रीय अंतरविश्वविद्यालय पुरुष खो-खो प्रतियोगिता का फाइनल मैच मेजबान कॉलेज व दिल्ली विश्वविद्यालय के बीच खेला गया। एमडीयू ने दिल्ली विश्वविद्यालय को एक तरफा मैच में 48-12 के अंतर से हराया। तृतीय स्थान के लिए एलपी विश्वविद्यालय फगवाडा व पीयू पटियाला के बीच मैच खेला गया। इसमें फगवाड़ा ने पटियाला को हराकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। एमडीयू के नीरज को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। विजेता प्रतिभागियों को राजकीय महाविद्यालय भिवानी के प्राचार्य शमशेर सिंह ने पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने कहा कि खेल के मैदान में कुशल प्रदर्शन का अधिक महत्व है न कि हार-जीत का। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को चाहिए कि वे शिक्षा के साथ अन्य गतिविधियों में भी हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि प्रतिभा को निखारने के लिए जरूरी है कि विद्यार्थी हर क्षेत्र में अग्रणी हों। जिससे उसके अंदर की प्रतिभा का निखार हो और वह बेहतर नागरिक बनें। वहीं हिमाचल प्रदेश में आयोजित अंतर विश्वविद्यालय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में एमडीयू की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सोमवार को एमडीयू पहुंचने पर महिला टीम का स्वागत किया। एमडीयू के खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल ने टीम को बधाई दी।
विज्ञापन