{"_id":"86-61509","slug":"Rohtak-61509-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीएन में बच्चों की प्रतिभा को परखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीएन में बच्चों की प्रतिभा को परखा
Rohtak
Updated Thu, 17 Oct 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। एमडीएन पब्लिक स्कूल में बुधवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. आरएस पंवार ने किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों के आयोजन से विद्यार्थियों में निहित कला एवं प्रतिभा उजागर होती है और उनमें आत्मविश्वास जागृत होता है। इस प्रतियोगिता में तीसरी से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने क्ले मॉडलिंग, छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने देश प्रेम, प्रकृति प्रेम से संबंधित अनेक कविताओं को प्रस्तुत करके देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने का प्रण लिया। नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के लिए भाषण प्रतियोगिता कराई गई। प्राचार्य ने बताया कि विजेता प्रतिभागियों की घोषणा बाद में की गई जाएगी।
विज्ञापन