{"_id":"86-61448","slug":"Rohtak-61448-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगेश हत्याकांड की जांच करेगी संयुक्त टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगेश हत्याकांड की जांच करेगी संयुक्त टीम
Rohtak
Updated Sat, 05 Oct 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गांव कान्ही में हुए छात्र योगेश हत्याकांड की जांच अब रेंज की संयुक्त टीम करेगी। आईजी अनिल राव ने झज्जर के डीएसपी नारायण सिंह के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम का गठन किया। टीम में निरीक्षक सत्यनारायण, रोहतक से सहायक उपनिरीक्षक जयनारायण और सोनीपत से हवलदार नरेंद्र सिंह को शामिल किया गया है। टीम ने गांव का दौरा भी किया। पहले इस मामले की जांच सदर पुलिस कर रही थी। वीरवार को पीड़ित पक्ष ने आईजी से मिलकर जांच अधिकारी पर समझौते के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया था और उसे बदलने की गुहार लगाई थी। आईजी ने संयुक्त टीम को निर्देश दिए कि तुरंत आरोपियों को गिरफ्तार करे और मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। आरोप है कि गांव कान्ही निवासी बीकॉम के छात्र योगेश की पिछले सप्ताह गांव में ही चाकू से गोदकर अमित, सुमित और अन्यों ने हत्या कर दी थी।