{"_id":"86-51332","slug":"Rohtak-51332-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुलसने से महिला की मौत, पति गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुलसने से महिला की मौत, पति गंभीर
Rohtak
Updated Fri, 22 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी। ढाणा रोड निवासी एक महिला ने स्वयं को आग लगाकर जान दे दी। पत्नी को आग से बचाने के प्रयास में महिला का पति भी झुलस गया। उसका भिवानी के सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वीरवार को ढाणा रोड निवासी 30 वर्षीय महिला मीना ने स्वयं को आग लगा ली। महिला के पति श्रीकांत ने पत्नी को आग से बचाने का प्रयास किया जिससे वह भी आग में झुलस गया। गंभीर हालत में महिला और उसके पति को उपचार के लिए भिवानी के सरकारी अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। वह 90 प्रतिशत से अधिक आग में झुलस गई थी। महिला के पति श्रीकांत का अस्पताल में उपचार चल रहा है। महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी झगड़ालू प्रवृत्ति की थी। वीरवार को उसने अचानक आग लगा ली। जैन चौकी प्रभारी अत्तर सिंह ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।