फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   मांडौठी के लोगों ने आई जी मिलकर मांगा न्याय

मांडौठी के लोगों ने आई जी मिलकर मांगा न्याय

Thu, 27 Dec 2012 05:30 AM IST
Rohtak
Rohtak Updated Thu, 27 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। मांडौठी के हिम्मत उर्फ सोनू की हत्या के मामले में बुधवार को गांव के सैकड़ों लोगों ने बहादुरगढ़ पहुंच कर आईजी आलोक मित्तल से मुलाकात की। ग्रामीणों ने इस हत्याकांड में 2 लड़कियों समेत कई अन्य लोगों का नाम आने पर आपत्ति जताई।
विज्ञापन

गांव के साहब सिंह, ओमप्रकाश, जयकरण, ब्लाक समिति की पूर्व चेयरमैन शकुंतला दलाल, रामहेर, कासीराम, कंवल सिंह, परसे, दर्शन, जीते, प्रवीण, बलजीत, महेंद्र, नरेश करण सिंह, बलराज ने हिम्मत हत्याकांड में नामजद किए गए कई दोषियों को बेकसूर बताते हुए आई.जी. आलोक मित्तल से मिलकर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि सोनू उर्फ हिम्मत हत्याकांड में 2 लड़कियों समेत कई लोगों पर केस दर्ज किया गया है जो सही नहीं है। उन्होंने कहा कि रंजिशन निर्दोष लोगों के नाम इस हत्याकांड में शामिल किए गए हैं। इससे गांव में तनाव का माहौल है।
विज्ञापन

वहीं आई.जी. आलोक मित्तल ने कहा कि मांडौठी हत्याकांड संवेदनशील विषय है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पुलिस द्वारा बेकसूर लोगों को तंग नहीं किया जाएगा और जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed