{"_id":"86-46267","slug":"Rohtak-46267-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्वितीय विश्व युद्ध के भारतीयों वीरों के आश्रितों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्वितीय विश्व युद्ध के भारतीयों वीरों के आश्रितों को किया सम्मानित
Rohtak
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। इंडियन एक्स सर्विसमैन लीग की ओर से गांव पाली स्थित मार्डन इंडियन कालेज ऑफ एजुकेशन परिसर में द्वितीय विश्व युद्ध में अदम्य साहस का परिचय देने वाले भारतीय शूरवीरों की स्मृति में एक समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में ब्रिटिश अधिकारी कैप्टन लांस गिल ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और अध्यक्षता जैकी गिल ने की। दोनों अधिकारी भारतीय परंपरा के अनुसार हुए अपने स्वागत से अभिभूत हो उठे। यह आयोजन भारतीयों वीरों के अदम्य साहस व वीरता के आभारी ब्रिटिश अधिकारियों की इच्छा के चलते किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए।
इसके बाद मुख्यातिथि कैप्टन गिल ने द्वितीय विश्व युद्ध में साहस व वीरता का परिचय देने वाले जांबांज शूरवीरों के आश्रितों को सहायता स्वरूप चेक भेंट किए। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत पंजाबी भंगडे़ व रंगीले राजस्थान नृत्य ने विदेशी मेहमानों को भी थिरकने पर मजबूर कर दिया। जैकी गिल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले सभी कलाकारों और एक्स सर्विसमैन लीग ने मेहमानों को स्मृति चिह्न भेंट कर भी सम्मानित किया गया।