{"_id":"86-46215","slug":"Rohtak-46215-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 हजार रुपए रिश्वत लेते फंसा एसडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 हजार रुपए रिश्वत लेते फंसा एसडीओ
Rohtak
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
झज्जर। विजिलेंस विभाग की टीम ने मंगलवार को बहु फीडर पर तैनात बिजली विभाग के एक एसडीओ को 12 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एसडीओ ने उक्त राशि एक ठेकेदार के मार्फत तीन किसानों के ट्यूबवेल कनेक्शन का नक्शा पास करने के एवज में मांगी थी। विजिलेंस विभाग की कार्रवाई के दौरान झज्जर के नायब तहसीलदार संकल्प सिंह बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट मौजूद थे।
एसडीओ सुनील कुमार पुत्र सतबीर सिंह निवासी सोनीपत ने क्षेत्र में कार्य करने वाले ठेकेदार सतबीर सिंह निवासी बहु से तीन किसानों के ट्यूबवेल के नए कनेक्शन के लिए तैयार किए जाने वाले नक्शे पास करने के एवज में 12 हजार रुपए की मांग की थी। चूंकि विभागीय स्तर पर एसडीओ द्वारा नकशे को पास करने के उपरांत उसे कार्यकारी अभियंता के यहां अनुमोदन के लिए भेजा जाता है। इसी के लिए एसडीओ ने राशि की डिमांड की थी। उधर, एसडीओ द्वारा मंागी गई रिश्वत की राशि की सूचना ठेकेदार द्वारा विजिलेंस विभाग को भी दे दी गई। योजना के अनुसार मंगलवार को इंस्पेक्टर हरि प्रकाश की टीम में शामिल एसआई ओम प्रकाश शर्मा, एएसआई रविंद्र, एएसआई महेंद्र, अनिल कुमार तथा कुलदीप सिंह की टीम ने आरोपी को रिश्वत की राशि के साथ काबू कर लिया।