{"_id":"86-46064","slug":"Rohtak-46064-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी शहर में 26 करोड़ से सुधरेगी सीवरेज व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी शहर में 26 करोड़ से सुधरेगी सीवरेज व्यवस्था
Rohtak
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। प्रदेश की जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी व आबकारी एवं कराधान मंत्री किरण चौधरी ने कहा कि भिवानी शहर में सीआईपीपी तकनीक के तहत 6100 मीटर लंबी सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने पर कुल 26 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। रविवार को किरण चौधरी स्थानीय निरंकारी भवन के समीप सीवरेज लाइन डालने के काम का शुभारंभ करने के बाद उपस्थित लोगों से बातचीत कर रही थीं।
उन्होंने कहा कि सीआईपीपी तकनीक के तहत अब तक 11 करोड़ रुपये की राशि खर्च करके 2100 मीटर लंबी सीवरेज लाइन दुरुस्त की जा चुकी है। भिवानी शहर में सीवरेज व्यवस्था के जीर्णोद्धार और नई लाइन डालने के काम पर 186 करोड़ 91 रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस राशि में से अब तक 46 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।
चौधरी ने बताया कि सीवरेज व्यवस्था के लिए शहर के बीच लगे 5 पंप सेट- बासिया भवन, हांसी गेट, विद्यानगर, जोगीवाला मंदिर और जालान अस्पताल से हटाए गए हैं। इन्हें सीधा सीवरेज लाइन से जोड़ दिया गया है। इसी प्रकार अब शहर के बीच दादरी गेट और प्रणामी मंदिर के पास दो पंप सेट लगे हुए हैं। उन्हें भी हटाने की प्रक्रिया जारी है। विभाग द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों से 7 प्वाइंट पर सीवरेज को ठीक किया जा चुका है।
विज्ञापन
जनस्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भिवानी में विभिन्न पेयजल योजनाओं पर 310 करोड़ 29 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। शहर के जलघरों में अधिक क्षमता के भंडारण, बूस्टिंग और पाइप लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है। इन योजनाओं पर अब तक 145 करोड़ 24 लाख रुपये की राशि व्यय की गई है। इस प्रकार भिवानी शहर में सीवरेज व पेयजल योजनाओं पर 497 करोड़ 20 लाख रुपये की राशि व्यय की जा रही है जिसमें से अब तक 191 करोड़ 29 लाख रुपये की राशि खर्च की जा चुकी है। इस मौके पर उन्होंने तोशाम में आयोजित स्मृति रैली में पहुंचने पर लोगों का आभार जताया। इस अवसर पर अधीक्षक अभियंता वीएस डागर, कार्यकारी अभियंता देवेंद्र दहिया, रामप्रताप शर्मा, डा. देवराज मेहता, रविंद्र खरे, बलदेवराज नागपाल, हरिसिंह, विशंबर अरोड़ा, परमजीत मड्ढू भी मौजूद थे।