{"_id":"86-46054","slug":"Rohtak-46054-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा की रैली बदलेगी राजनीतिके मायने : रोशनलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा की रैली बदलेगी राजनीतिके मायने : रोशनलाल
Rohtak
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। हरियाणा जनहित कांग्रेस की दो दिसंबर को सिरसा में होने वाली जनसमर्थन रैली प्रदेश में राजनीति के मायने बदल देगी। इसलिए सिरसा रैली में नारनौल विधानसभा क्षेत्र से भारी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। यह कहना है हजकां के जिला प्रधान प्रो. रोशनलाल यादव का। वे रविवार को विभिन्न गांवों में लोगों को रैली का न्योता दे रहे थे। गांव मेई में प्रो. यादव का फूलमालाओं एवं ढोल नगाड़ों से स्वागत किया।
उन्होंने रविवार को गांव डेरोली अहीर, हुडीना, रामपुरा, मेई, बास, हाजीपुर, सिहार, निवाजनगर, सिलारपुर मेहता, ढाणी किरारोद और मंडलाना में लोगों से सिरसा रैली का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में अगली सरकार हजकां-भाजपा गठबंधन की बनना तय है। हरियाणा में लंबे समय से विकास कार्यों पर लगे विराम को गति प्रदान करने एवं क्षेत्रीय भेदभाव को समाप्त करने के लिए हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई सात साल से संघर्ष कर रहे हैं। इसके बाद प्रदेश में हर हाथ को काम दिया जाएगा। आमजन की नीतियों को ध्यान में रख कर एवं क्षेत्रीय भेदभाव को समाप्त कर विकास की नई नीतियां बनाई जाएंगी। ताकि प्रदेश के हर वर्ग को विकास कार्यों का लाभ मिल सके।
इस अवसर पर उनके साथ शिव नारायण मोरवाल, लक्ष्मी सैनी, रवि यादव नीरपुर, भारत पटीकरा, राजेंद्र चेतीवाल, शहरी अध्यक्ष छोटेलाल चेयरमैन, पप्पी छक्कड़, सोनू कौशिक, प्रदीप चेयरमैन, बलबीर सिंह क्रांतिकारी, राजपाल, मनीष सिहमा, बिशंबर बड़गांव आदि मौजूद रहे।