{"_id":"86-45943","slug":"Rohtak-45943-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद के शीतकालीन सत्र में गिर जाएगी यूपीए सरकार : चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसद के शीतकालीन सत्र में गिर जाएगी यूपीए सरकार : चौटाला
Rohtak
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी। देश व प्रदेश की कांग्रेस सरकारों में घोटालों का बोलबाला है। ऐसे हालात के चलते संसद के शीतकालीन सत्र में केंद्र की यूपीए सरकार गिर जाएगी और देश में लोकसभा के मध्यावधि चुनाव होंगे। शुक्रवार को इनेलो प्रधान महासचिव अजय सिंह चौटाला ने नया बाजार में पप्पल ठाकुर द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।
अग्रसेन चौक से इनेलो नेता को मोटर साइकिलों के काफिलों के साथ सभा स्थल तक ले जाया गया जहां ढोल-नगाड़ो व गाजे-बाजे के साथ जोरदार स्वागत हुआ। चौटाला को राजपूती पगड़ी पहनाई गई तथा चांदी का मुकुट भेंट किया गया जिसे उन्होंने स्थानीय भूतों वाला मंदिर को दान करने की घोषणा करते हुए भेंट कर दिया। चौटाला ने कहा कि प्रदेश की हुड्डा सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। सरकार राजपूत समाज की जानबूझकर उपेक्षा कर रही है। उन्होंने कल बौंद गोली कांड की कड़े शब्दों में निंदा की और सरकार को इस कांड के दोषी अपराधी को 48 घंटे में गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा कि अगर ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत पर कार्रवाई की जाती तो यह जघन्य हत्याकांड नहीं होता। उन्होंने इस कांड के लिए पूरी तौर पर पुलिस को दोषी ठहराया और सभा में दो मिनट का मौन रखवाकर मृतकों की आत्मा की शंति के लिए प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर विधायक धर्मपाल ओबरा, जिला प्रधान सुनील लांबा, दिग्विजय सिंह चौटाला, ठा. विक्रम सिंह, ओमबीर तंवर, कर्नल गजराज सिंह, मित्रपाल सिंह, पुनीत मस्ता, औमपाल चोबारला, बलदेव घणघस, रोशन सिंह, जितेंद्र शर्मा, सुदामा तंवर, अमन राघव, अजीत तंवर, रमेश खारियावास, नरेंद्र तंवर पार्षद, अत्तर सिंह काजल, हरिराम लोहिया, रमेश देवसर, अजय तंवर, अमित परमार, प्रदीप गोयल, मास्टर नारायण, मुनमुन, लाला पहलवान, बिन्दर, कैप्टन फत्तेह सिंह बेरला, सोनू खरक, राजू तंवर, पिंटू शेखावत, के.सी. बापौड़ा, अमित बापोड़ा, टीनू देवसर, विजय बौंद, राजू मेहरा, प्रदीप खरक, पिंकी, मनोज तंवर, जाकिर सांगा तथा पवन तंवर भी उपस्थित थे।