फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बौंद कलां में पुलिस ने चलाया सर्च अभियान

बौंद कलां में पुलिस ने चलाया सर्च अभियान

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Rohtak
Rohtak Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। मोस्ट वांटेंड बदमाश कोलबीर की तलाश में शुक्रवार को विशेष पुलिस टीमों ने बौंद कलां व आसपास क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया। पुलिस की यह टीमें दिनभर खेतों की खाक छानती रही लेकिन बदमाश का पता नहीं चल सका। सर्च अभियान में भिवानी के अलावा रोहतक, झज्जर, हिसार, मधुबन से भी स्पेशल क्राइम पुलिस टीमों को बुलाया गया है। मधुबन पुलिस अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र से क्राइम विषय विशेषज्ञाेें को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन

एडीजीपी (ला एंड आर्डर) मोहम्मद अकिल ने शुक्रवार को चरखी दादरी का दौरा कर हालात का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक सिमरदीप के नेतृत्व में बौंद कलां, ऊण, रणकोली व रानीला के खेतों में सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने खोजी कुत्तों की भी मदद ली। दिनभर यही चर्चा रही कि बदमाश कोलबीर आस पास के इलाके में ही गन्ने के खेतों में छिपा हुआ है। हरियाणा पुलिस ने कोलबीर की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा है।
विज्ञापन

उधर, बौंद कलां में शुक्रवार को स्थिति में कुछ सुधार आया। गांव में शांति व्यवस्था बनी रही, हालांकि पुलिस चप्पे-चप्पे पर दिखाई दी। बौंद थाने पर भी कड़ी सुरक्षा थी। हिसार रेंज के आईजी अरशिंद्र चावला, एसपी सिमरनदीप सिंह, डीएसपी बिजेंद्र सिंह ने पूरे घटनाक्रम का आकलन किया। गांव बौंद कलां के ग्रामीण सहमेे हुए हैं। वीरवार को बदमाश कोलबीर द्वारा किए गए हमले में बौंद कलां निवासी राजेंद्र व कुलदीप की मौत हो गई थी। घटना के बाद इलाके में गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस थाने में तोड़फोड़ करने के साथ ही कई पुलिसवालों को घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed