फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   जमीनी विवाद में बेटे की बेरहमी से हत्या

जमीनी विवाद में बेटे की बेरहमी से हत्या

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Rohtak
Rohtak Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जींद। गांव हाट में भूमि विवाद के चलते एक पिता ने बेटों और पोते-पोतियों के साथ मिलकर अपने एक बेटे की बेरहमी से हत्या कर शव को ड्रेन में फेंक दिया। मृतक के शरीर, चेहरे और गले पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस का मानना है कि हत्या से पहले मृतक को यातनाएं दी गई। पुलिस अधीक्षक सौरभ सिंह और डीएसपी फूला राम ने मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक की बेटी की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव हाट निवासी अशोक (42) का अपने पिता धर्मपाल, भाई राजेंद्र और धर्मबीर के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार रात धर्मपाल अपने बेटे राजेंद्र, धर्मबीर व पोते-पोतियों के साथ अशोक के मकान पर पहुंचा और उससे मारपीट की। सब लोग अशोक को घसीटते हुए मकान से बाहर लाए और बाइक पर डालकर जबरन अपने साथ ले गए। वीरवार सुबह अशोक का शव गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर रोजला ड्रेन में पाया गया। मृतक के शरीर पर हुए घावों से जाहिर था कि उसे यातनाएं दी गई और फिर गला घोंट कर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

उधर, अशोक को जबरन ले जाने के तुरंत बाद मृतक की बेटी ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी। लेकिन पुलिस गांव में छानबीन कर वापस लौट गई। बताया जाता है कि अशोक के हिस्से दो एकड़ चार कनाल जमीन आती थी, जिसमें से अशोक चार कनाल जमीन को बेचना चाहता था। इस पर उसके पिता धर्मपाल और भाइयों को ऐतराज था। इसी विवाद के चलते लगभग तीन माह पूर्व भी भाइयों का आपस में झगड़ा हुआ था। बाद में दोनों पक्षाें के बीच समझौता हो गया। पुलिस ने मृतक की बेटी स्वीटी की शिकायत पर दादा धर्मपाल, ताऊ राजेंद्र, उसकी पत्नी यशवंती, राजेंद्र की बेटी मिशा उर्फ मीटी, ममता, राजेंद्र के बेटे पवन और ताऊ धर्मबीर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed