{"_id":"86-45658","slug":"Rohtak-45658-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधियों को नहीं बख्शा जाएगा: दानसिंह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधियों को नहीं बख्शा जाएगा: दानसिंह
Rohtak
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। मुख्य संसदीय सचिव राव दानसिंह ने कहा कि 8 नवंबर को शहर में हुई घटना निंदनीय है। दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
पत्रकारों से बात करते हुए दानसिंह ने कहा कि कुछ राजनैतिक लोग क्षेत्र में आपराधिकघटनाओं को बढ़ावा देकर अपनी राजनैतिकरोटियां सेकने में लगे हैं। यह न लोक और न समाज हित में है। जिले में अपराध को किसी भी सूरत में नहीं पनपने दिया जाएगा। बुधवार को गांव नांगल सिरोही के अभय सिंह नामक युवक की कुछ लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। गांव के लोगों ने वीरवार को राव तुलाराम चौक पर पुलिस के खिलाफ तीन घण्टे का जाम लगाया था और 40-50 नकाबपोश युवकों ने शिक्षण संस्थाओं को जबरन बंद कराया था।