फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   95 percent farmers did direct sowing of wheat, water and expenditure were less.

Rohtak News: 95 प्रतिशत किसानों ने गेहूं की सीधी बिजाई की, पानी व खर्च हुआ कम

Tue, 03 Dec 2024 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 03 Dec 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
95 percent farmers did direct sowing of wheat, water and expenditure were less.
कृषि विभाग ने इस बार जिले में गेहूं का रकबा एक लाख पांच हजार हेक्टेयर रखा हुआ है, जिसमें से 90,000 हेक्टेयर में बिजाई हो चुकी है। कृषि वैज्ञानिकों का मानना है कि अगले 10 दिन के अंदर बिजाई का काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

इस बार धान की खेती करने वाले 95% से ज्यादा किसानों ने धान की पराली को बिना आग लगाए गेहूं की सीधी बजाई की है, जो भी गत वर्ष यह आंकड़ा कम था। इतना ही नहीं, किसानों ने जीरो टिलेज, सेट, ड्रिल मशीन व सुपर सीड से गेहूं की बिजाई कर धन व समय की बचत के साथ पानी की भी बचत की है।
विज्ञापन

एसडीओ डॉ. संदीप ने बताया कि इस विधि द्वारा बोए गए गेहूं की नली मोटी और पत्ती चौड़ी निकल रही है। इससे उम्मीद है कि गेहूं उत्पादन में 10 से 20 प्रतिशत अधिक तक बढ़ोतरी होगी। कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुदान अधिकारी ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा इस तकनीक को खूब अपनाया गया। यह तकनीक पैदावार में लाभदायक भी होगी। प्रदेश सरकार भी किसानों के लिए नए-नए तकनीकी कृषि यंत्र पर अनुदान दे रही है। गेहूं बिजाई के जीरो टिलेज सीड ड्रिल व सुपर सीडर जैसी मशीनों पर प्रदेश सरकार द्वारा अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा नई विधि अपनाने से धन समय और पानी की भी बचत होती है और अच्छी पैदावार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed