{"_id":"5c9bdf17bdec224b9d4f68ab","slug":"91553719063-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनजीत हत्याकांड में दो आरोपियों को बचाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनजीत हत्याकांड में दो आरोपियों को बचाने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। मायना गांव की महिला मनजीत हत्याकांड में मायके वालों ने पुलिस पर देवर और सास का नाम चार्जशीट से निकालने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति को ही आरोपी बनाते हुए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई है। परिजनों ने एसपी ने मामले की शिकायत की है।
सोनीपत जिले के बरोदा निवासी नवीन ने एसपी से शिकायत की कि उसने अपनी बहन मनजीत कुमारी की शादी 30 जनवरी 2011 को मायना गांव निवासी ललित के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी बहन को ससुराल के लोग परेशान कर रहे थे। आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती थी। 10 सितंबर 2018 को फांसी का फंदा लगाकर बहन मनजीत की हत्या कर दी गई। इस मामले में उन्होंने बहन के पति ललित और सास रामकौर, देवर के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी देवर और सास को गिरफ्तार नहीं किया। यही नहीं मिलीभगत करते हुए दोनों आरोपियों को क्लीनचिट दे दी। अब आरोपी धमकी दे रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी का कहना है कि मामले की निष्पक्ष रूप से जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपियों को बख्शा नहीं जाएग। उधर शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी से बात करने का प्रयास किया मगर बात नहीं हो सकी।