फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बिजली संकट से मिली निजात

बिजली संकट से मिली निजात

Mon, 10 Sep 2018 02:32 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
बिजली संकट से मिली निजात
17 घंटे बाद बिजली सप्लाई सुचारु
विज्ञापन

220 केवी सब स्टेशन कबूलपुर व सांपला से आने वाली लाइनें रविवार दोपहर एक बजे हो सकी दुरुस्त

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। आधा घंटे की हुई बारिश को बिजली निगम का नेटवर्क शनिवार की रात झेल नहीं सका। शहर को पोषित करने वाले 220 केवी सब स्टेशन कबूलपुर व सांपला सब स्टेशन की लाइनों में फाल्ट होने से दो-तिहाई शहर अंधकार में डूबा रहा। पानीपत से आ रही बिजली से क्रमबद्ध सप्लाई की गई तो पांच ट्रांसफार्मर खराब हो गए। इससे शहरवासियों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ी। रविवार दोपहर करीब एक बजे यानी 17 घंटे बाद कबूलपुर व सांपला से सप्लाई सुचारु होने के बाद शहरवासियों को राहत मिल सकी।
शुक्रवार की रात करीब आधा घंटे बारिश हुई, जिससे कबूलपुर और सांपला के 220 केवी सब स्टेशन से आने वाली लाइनों में ब्रेक फाल्ट हो गया। कबूलपुर की लाइन का कंडक्टर टूट गया तो सांपला की लाइन में फाल्ट हो गया। जब इसकी जानकारी ट्रांसमिशन के अधिकारियों को हुई तो उन्होंने फाल्ट तलाशने के लिए टीमों को लगा दिया। रात करीब एक बजे फाल्ट तो मिल गया मगर हाई वोल्टेज लाइन चालू होने से टीम ने काम शुरू नहीं किया। रविवार सुबह दिन निकलने के बाद ट्रांसमिशन की टीमें ने कंडेक्टर बदलने और फाल्ट को सही करने का काम शुरू किया गया। रविवार दोपहर एक बजे तक दुरुस्त हो सकी। बिजली गुल होने से संजय कॉलोनी, गोकरन कॉलोनी, माता दरवाजा, सोरा कोठी, जींद रोड, जींद बाईपास इलाके में बिजली गुल रही।
विज्ञापन


वर्जन
पानीपत से आने वाली सप्लाई से रात करीब साढ़े 11 बजे शहर की सप्लाई सुचारु कर दी गई थी। जिन इलाकों में बिजली की समस्या रही, वहां लोकल फाल्ट की वजह से रही। चूंकि तेज आधी के साथ बारिश आई थी, इसलिए लोकल स्थल पर समस्याएं पैदा हुई जिन्हें सही करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एसके बंसल, एसई बिजली निगम

ट्रांसमिशन लाइनों में आए फाल्ट को रविवार दोपहर एक बजे तक दुरुस्त किया जा सका। इसके बाद सांपला व कबूलपुर सब स्टेशन से शहर में सप्लाई चालू कर दी गई।
-वीएन राघव, एसई ट्रांसमिशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed