फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   एनसीसी

एनसीसी

Sun, 01 Jul 2018 02:24 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
एनसीसी
फोटो : वीएस 1
विज्ञापन


एनसीसी कैडेट्स ने चलाया सफाई अभियान, सीखा अनुशासन
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। एनसीसी की छठवीं बटालियन से चुने गए 50 कैडेटों के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के नौवें दिन सफाई अभियान चलाया। इस दौरान कैडेट्स ने नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय के खेल मैदान की सफाई की। कैडेट्स ने सामाजिक सेवा, एकता और अनुशासन का पाठ भी पढ़ा। शिविर में 522 कैडेट शामिल रहे।

शिविर में रिटायर्ड कर्नल योगेंदर सिंह ने प्रथम एवं द्वितीय विश्व युद्ध में हरियाणा के लोगों के योगदान के बारे में जानकारी दी। युद्ध के दौरान आने वाली चुनौतियों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। सैनिकों की जीवन पद्धति और कठिनाइयों के बारे में भी कैडेट्स को सजग किया गया। रेवाड़ी कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. सीमा सैनी ने एनसीसी के प्रशिक्षण से मिलने वाले लाभ व उसमें आने वाली परेशानियों को साझा किया। हमेशा सकारात्मक नजरिया रखकर समस्याओं का सामना करने के लिए प्रेरित करते हुए अवसर मिलने पर प्रतिभा का सही इस्तेमाल करने की सलाह दी। कैंप कमांडेंट कर्नल अजीत सिंह व कर्नल विजय कुमार ने कैडेट्स को एनसीसी का उद्देश्य समझाते हुए एकता एवं अनुशासन को अपनाने पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed