{"_id":"5aa5a1bc4f1c1bb1758b4dd9","slug":"91520804284-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेसी पार्षद सक्रिय वोट मांगने के साथ मंथन भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेसी पार्षद सक्रिय वोट मांगने के साथ मंथन भी
Updated Mon, 12 Mar 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लैग : नगर निगम की वार्डबंदी का मामला, आज से दर्ज होंगी आपत्ति व सुझाव
कांग्रेसी पार्षद सक्रिय, वोट मांगने के साथ-साथ मंथन भी
: दो दिन गए अवकाश में, आठ दिन ही बचे आपत्ति के लिए
: वार्ड बंदी पर कांग्रेसी व भाजपा पार्षद उठा चुके हैं सवाल
: सोमवार को कराएंगे आपत्ति दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
नगर निगम की वार्डबंदी को लेकर सियासत दोबारा से गरमाने लगी है। सोमवार से एक सप्ताह तक निगम एरिया का कोई भी नागरिक नई वार्ड बंदी को लेकर अपना सुझाव या आपत्ति डीसी आफिस में दर्ज करवा सकता है। नई वार्डबंदी से परेशान कांग्रेसी पार्षदों की सोमवार को आगे की प्लानिंग के लिए गुप्त बैठक होगी, जिसकी तैयारियों के लिए वे रविवार को दिनभर एक-दूसरे से संपर्क करते रहे। अभी जगह तय नहीं हुई है।
बता दें कि निगम के 20 की जगह 22 वार्ड बनाए गए हैं, जिनकी वार्डबंदी की अधिसूचना दो दिन पहले जारी कर दी गई। वार्ड बंदी में सभी वार्डों की सीमाओं में परिवर्तन हुआ है। कांग्रेसी दिग्गज एवं मेयर रेनू डाबला, सीनियर डिप्टी मेयर मंजु हुड्डा, डिप्टी मेयर अशोक भाटी, गुलशन ईशपुनियानी, अनीता मिगलानी, राजबीर सैनी, संजय सैनी, निर्दलीय नीरा भटनागर व भाजपा दिग्गज अशोक खुराना के वार्ड को पूरी तरह दो से चार फाड़ तक कर दिया गया है। आधा दर्जन पार्षद ऐसे हैं, जिनका मकान तक दूसरे वार्ड में चला गया है। ऐसे में कांग्रेसी पार्षद वार्डबंदी को राजनीति से प्रेरित मान रहे हैं। यहां तक पूर्व विधायक भारत भूषण बतरा के कार्यालय में बैठक कर अदालत में जाने तक का फैसला ले चुके हैं। याचिका दायर करने से पहले सोमवार को कांग्रेसी पार्षद मीटिंग करेंगे। हालांकि इसके लिए जगह तय नहीं की गई है।
आज दर्ज कराऊंगा आपत्ति दर्ज : सैनी
वार्ड नंबर 13 से पार्षद संजय सैनी का कहना है कि निगम की नई वार्डबंदी राजनीतिक द्वेष के आधार पर की गई है, जो न केवल अव्यवहारिक है, बल्कि जन विरोधी है। इसको लेकर वार्ड 13 के अंदर लोगों में काफी रोष है। समाज के लोगों के साथ सोमवार को वे डीसी आफिस जाकर आपत्ति दर्ज करवाएंगे। इसके बाद भी सुनवाई नहीं हुई तो अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन
मंत्री न सोचें, सदा रहेगी सरकार : ईशपुनियानी
कांग्रेसी पार्षद गुलशन ईशपुनियानी का कहना है कि स्थानीय विधायक एवं सहकारिता मंत्री के इशारे पर वार्डबंदी की गई है। मंत्री यह मानकर चल रहे हैं कि सदा सरकार उनकी रहेगी। चुनाव में रोहतक की जनता आइना दिखाएगी।