फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   खुफिया विभाग की डेरा अनुयायियों पर नजर, इंटरनेट चलते ही एकजुट होने के मैसेज वायरल

खुफिया विभाग की डेरा अनुयायियों पर नजर, इंटरनेट चलते ही एकजुट होने के मैसेज वायरल

Thu, 31 Aug 2017 02:16 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
खुफिया विभाग की डेरा अनुयायियों पर नजर, इंटरनेट चलते ही एकजुट होने के मैसेज वायरल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। खुफिया विभाग ने जिले भर में डेरा अनुयायियों पर नजर रखनी शुरू कर दी है। चर्चा है कि डेरा अनुयायी जेल भरो आंदोलन करने की फिराक में है। हालांकि रोहतक में किसी भी जगह अनुयायियों इकट्ठा होने की सूचना नहीं मिली है। हालांकि जिला पुलिस ने ऐसी किसी भी बात को नकार दिया है।
दरअसल, इंटरनेट सेवा बहाल होने के बाद डेरा के अनुयायी सोशल मीडिया पर एकजुट होने के मैसेज एक दूसरे को भेज रहे है। यह मैसेज फेसबुक, व्हाट्स एप सहित अन्य साइट पर फारवर्ड किये जा रहे है। ऐसे कई मैसेज खुफिया विभाग के भी हाथ लगे हैं। इन मैसेज के माध्यम से अनुयायी एकजुट होने की योजना बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि अनुयायी मैसेज वायरल कर जेल भरो आंदोलन की तैयारी में है। यह अनुयायी रोहतक की तरफ रुख कर सकते हैं। खुफिया विभाग को जानकारी मिलने के बाद अनुयायियों की निगरानी शुरू कर दी है। पुलिस ने भी जिले में कड़ी सुरक्षा कर दी है। खुफिया विभाग पल पल की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज रहा है।
विज्ञापन


बसों में अनुयायी सवार होने की सूचना पर हड़कंप
बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी के पास दो बसों में डेरा प्रमुख के अनुयायी होने की सूचना ने बुधवार को हड़कंप मचा दिया। पुलिस ने दोनों बसों को रुकवाकर करीब एक घंटे तक जांच पड़ताल की। बाद में पता चला कि बस में डेरे के अनुयायी नहीं थे फिर दोनों बसों को जाने दिया गया। पुलिस को दोपहर को सूचना मिली थी कि दिल्ली की तरफ से दो बसों में अनुयायी भरकर आ रहे है। सूचना मिलने पर अर्बन एस्टेट एसएचओ देवेंद्र टीम सहित मौके पर पहुंचे। यहां पुलिस ने बस को रुकवा लिया। बाद में पता चला कि बस दिल्ली की तरफ जा रही थी। दो महिलाओं ने चालक को दिल्ली बाईपास पर बस रोकने के लिए बोला, लेकिन चालक ने नहीं रोकी। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने जब मामले में चालक से पूछताछ की तो वह पुलिस से ही भिड़ गया। इसको लेकर करीब एक घंटे तक हंगामा हुआ। बाद में मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला अनुयायियों को मिली जमानत
डेरा प्रमुख से मिलने के प्रयास में गिरफ्तार की गई दो महिलाओं को बुधवार को जमानत मिल गई। इससे पहले सात अनुयायियों को जमानत मिल चुकी है। सजा सुनाने के दिन जींद के कारखाना गांव निवासी संतरों जेल के नाके पर पहुंच गई थी। वह राम रहीम से मिलने की जिद कर रही थी। तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसी तरह झज्जर की एक महिला भी स्कूटी पर सवार होकर नाके पर पहुंच गई थी। यह भी राम रहीम से मिलने का प्रयास कर रही थी। पुलिस ने इसे भी पकड़ लिया था। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed