{"_id":"65b8304abbc6dc24570b51f4","slug":"90-percent-houses-in-punjab-have-zero-electricity-bills-bijendra-hooda-rohtak-news-c-17-roh1020-348121-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के 90 प्रतिशत घरों में आते हैं जीरो बिजली के बिल : बिजेंद्र हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के 90 प्रतिशत घरों में आते हैं जीरो बिजली के बिल : बिजेंद्र हुड्डा
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते आप के जिला अध्यक्ष बिजेन्द्र हुड्डा।
Link Copied
रोहतक। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त है। जनता बदलाव चाहती है। आम आदमी पार्टी की जींद में आयोजित बदलाव जनसभा में उमड़ा जनसैलाब भी यही दर्शा रहा है। यह कहना है आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष बिजेंद्र हुड्डा का। वह सोमवार को पार्टी के जोनल कार्यालय में दोपहर साढ़े तीन बजे पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जींद में उमड़े जनसैलाब ने दिखा दिया है कि हरियाणा के लाल केजरीवाल की गारंटी के साथ हरियाणा की जनता खड़ी है। वर्ष 2024 में दिल्ली और पंजाब के बाद हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। बदलाव जनसभा में केजरीवाल एक लाख जीरो बिजली के बिल लेकर पहुंचे। इसकी पूरे हरियाणा में चर्चा है। दिल्ली में जनता को फ्री बिजली मिल रही है। पंजाब में 90 प्रतिशत से ज्यादा लोगों को फ्री बिजली मिल रही है। इस बार हरियाणा की जनता भी आम आदमी पार्टी की सरकार लाकर अपने बिजली के बिल को जीरो कराएगी। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ईडी व सीबीआई से नहीं डरते हैं। उनमें हरियाणवी खून है। वे जनता की भलाई के लिए जेल जाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर प्रवीण घुसकानी, अमित सिंगपुरिया, शिव मोहन गुप्ता, जसवंत अंबेडकर, कविता शर्मा, सोनू हनुमान, जसबीर, भूषण वाधवा, संजय अहलूवालिया, विक्की बल्हारा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।