फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   9 villages included in the sector and corporation will be cleaned by creating a new zone

Rohtak News: सेक्टर और निगम में शामिल 9 गांवों का नया जोन बनाकर होगी सफाई

Thu, 02 Jan 2025 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 02 Jan 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
9 villages included in the sector and corporation will be cleaned by creating a new zone
01सीटीके06..डी पार्क के पास पड़ा कूड़ा। संवाद
विकास सैनी
विज्ञापन

रोहतक। नया साल सभी सेक्टरवासियों और निगम में शामिल 9 गांवों के लोगों के लिए सुविधा लेकर आया है। यहां सफाई की व्यवस्था को बेहतर करने को लेकर नगर निगम प्रशासन ने तीसरे जोन का गठन किया है। यहां सफाई के लिए टेंडर के बाद वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया गया है। जल्दी ही सफाई कार्य बेहतर तरीके से शुरू हो जाएगा, जबकि एक व दो जोन का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इधर, निगम आयुक्त धर्मेंद्र ने नए साल में स्वच्छता पर जोर देने का दावा किया है।
शहर की सड़कों व मुख्य चौराहों पर पिछले काफी समय से कचरे के ढेर नजर आते हैं। शहर के तिकोना पार्क, डी-पार्क, गांधी कैंप, विकास भवन के पीछे, गोहाना अड्डा, जलघर डिविजन नंबर एक के पास, टीबी अस्पताल समेत अनेक जगह कचरे के ढेर देखे जाते हैं।
विज्ञापन


जोन एक व दो से निकाले गए 250 कर्मचारी होंगे समायोजित
निगम की ओर से सफाई के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। ठेकेदार को वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया गया है। नए जाेन में जोन एक व दो से निकाले गए 250 कर्मचारियों को समायोजित किए जाने की तैयारी है। इससे कर्मचारियों को भी राहत मिलेगी। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रधान संजय बिडलान ने कहा कि नए जोन में पुराने एक व दो जोन के कर्मचारियों को समायोजित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोन एक व दो के केस की हाईकोर्ट में अप्रैल में होगी सुनवाई
नगर निगम की ओर से शहर की सफाई व्यवस्था को दो भागों में बांटा गया था। इसे जोन एक व दो का नाम दिया गया। पिछले काफी समय इन दोनों जोन में सफाई बंद है। इनके कर्मचारियों को हटा दिया गया है। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसमें अप्रैल में सुनवाई होनी है। विवाद का हल निकलने पर ही इन दोनों जोन में सफाई कार्य सुचारु होने की उम्मीद है।
जोन तीन में ये सेक्टर और गांव शामिल
शहर के सेक्टर एक, दो, तीन, चार, पांच समेत अन्य सेक्टर इलाका व निगम में जोड़े गए नौ गांव शामिल हैं। शहर की सीमा से जुड़े गांवों में बोहर, गढ़़ी बोहर, बोहर माजरा, बलियाना, खेड़ी साध, पहरावर, कन्हेली, सुनारिया खुर्द, सुनारिया कलां जोन तीन में लिए गए हैं।
सफाई के लिए 400 लोगों पर एक कर्मचारी जरूरी
यूनियन के मुताबिक, नियमानुसार 400 लोगों पर एक सफाई कर्मचारी अनिवार्य है। इस हिसाब से क्षेत्र की आबादी अनुसार पर्याप्त मात्रा में सफाई कर्मचारी नियुक्त करने होते हैं। फिलहाल जोन तीन में निगम के पक्के कर्मचारी सफाई का जिम्मा संभाले हुए हैं। नई व्यवस्था के तहत ठेकेदार अपने कर्मचारियों से गलियों व सड़कों पर नियमित व निर्धारित समय पर सफाई कराएगा।

----
रोहतक शहर स्वच्छता में वर्ष 2023 में प्रदेश में प्रथम रहा था। इस रैंक को बरकरार रखने का प्रयास किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर की रैंक भी सुधारने पर जोर दिया जाएगा। नए साल में निगम प्रशासन शहर को चकाचक बनाने के लिए सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देगा।
- धर्मेंद्र, आयुक्त, नगर निगम।

01सीटीके06..डी पार्क के पास पड़ा कूड़ा। संवाद

01सीटीके06..डी पार्क के पास पड़ा कूड़ा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed