फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   85 year old woman dies of corona, one found infected

कोरोना से 85 वर्षीय महिला की मौत, एक मिली संक्रमित

Sat, 10 Jul 2021 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
85 year old woman dies of corona, one found infected
कोरोना से शुक्रवार को कैलाश कॉलोनी की 85 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वहीं, सेक्टर दो की 51 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 560 पहुंच गया है। जबकि संक्रमितों की संख्या 25,817 हो गई है। जिले के 91 लोगों को अपनी जांच रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या 18 है। इनमें से 7 मरीज अस्पतालों में व 11 घरों पर एकांतवास में उपचाराधीन हैं। संक्रमण दर 5.49 प्रतिशत व रिकवरी रेट 97.76 प्रतिशत है।
विज्ञापन

महामारी से सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार को भी शिविर लगाए गए। विभाग की ओर से 3066 को पहली व 2198 को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। जिले में अब तक तीन लाख 49 हजार 740 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

ब्लैक फंगस के 15 मरीज किए डिस्चार्ज
ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या अब कम होने लगी है। पीजीआई में वीरवार को 61 मरीज थे, शुक्रवार को यह संख्या 46 रह गई। यानी 15 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। संस्थान के जनसंपर्क विभाग के कार्यकारी प्रभारी डॉ. गजेंद्र सिंह ने बताया कि ब्लैक फंगस के अब 46 मरीज उपचाराधीन हैं। शुक्रवार को छह मरीजों का ऑपरेशन किया गया। इनके लिए 194 इंजेक्शन मिले। ये मरीजों को लगा दिए गए हैं। पीजीआईएमएस के ईएनटी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. आदित्य भार्गव, डॉ. जगत सिंह, डॉ. रमन बडेरा की टीम मरीजों की देखभाल कर रही है। उनके प्रयास से वार्डों में भर्ती मरीज स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed