{"_id":"5ad507d14f1c1b9b098b4eb0","slug":"81523910609-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 दिन तक महिला से दुराचार, गहने लेकर आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 दिन तक महिला से दुराचार, गहने लेकर आरोपी फरार
Updated Tue, 17 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
16 दिन तक दुराचार का आरोप, गहने लेकर आरोपी फरार
चरखी दादरी।
बौंदकला क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कमोद गांव के एक युवक पर बहला-फुसलाकर घर से ले जाने और 16 दिन तक उसके साथ दुराचार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने आरोपी पर गहने ठगी के आरोप भी लगाए हैं।
पुलिस को दी शिकायत में बौंदकलां क्षेत्र के एक गांव निवासी 35 वर्षीय महिला ने बताया कि उसकी पति चौकीदार है और उसके दो बेटे हैं। कमोद निवासी सोनू की उनसे जान-पहचान पिछले कुछ समय से जान पहचान है। महिला ने बताया कि 27 मार्च को उसकी पति के साथ कहासुनी हो गई। इसकी जानकारी उसने सोनू को दी तो उसने महिला को अपने पास बुला लिया। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद वह सोनू से मिलने पहुंची तो वह उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। महिला ने बताया कि आरोपी ने उसे बरसाना, भिवानी व दादरी रेलवे स्टेशन सहित अपनी रिश्तेदारियों में रखा। इस दौरान आरोपी ने लगातार उससे दुराचार भी किया। 11 अप्रैल को वह उसे दादरी रेलवे स्टेशन पर लकर आया। महिला ने बताया कि उसने उससे गहने व अन्य सामान ले लिया और कुछ देर में आने का नाम लेकर वहां से चला गया। महिला ने बताया कि काफी इंतजार के बाद भी जब वह नहीं लौटा तो वह घर पहुंची और मामले की जानकारी परिजनों को दी। महिला के परिजनों की शिकायत पर बौंदकलां थाना पुलिस आरोपी कमोद निवासी सोनू पर मामला दर्ज कर लिया।
वर्जन::
पीड़िता ने दुराचार व बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायत पुलिस को सौंपी है। इस पर कार्रवाई करते हुए मोद निवासी आरोपी सोनू के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है। पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
सुरेंद्र दांगी, पुलिस प्रवक्ता