{"_id":"618c2ea8d97a9d68a2431ea7","slug":"8-active-patients-of-corona-15-new-cases-of-dengue-found-rohtak-news-rtk6294706106","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के 8 सक्रिय मरीज, डेंगू के 15 नए केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के 8 सक्रिय मरीज, डेंगू के 15 नए केस मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना व डेंगू के केसों ने स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ा दी है। जिले में कोरोना के 8 सक्रिय मरीज घरों में एकांतवास में उपचाराधीन है। बुधवार को कोरोना का कोई नया केस नहीं मिलना राहत भरा रहा। डेंगू के जिले में 15 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही डेंगू मरीजों का आंकड़ा 282 पहुंच गया है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में बुधवार को कोरोना का कोई नया केस सामने नहीं आया है। यहां आठ सक्रिय मरीज हैं। इन्हें घरों में एकांतवास में रखा गया है। विभाग ने मरीजों की स्क्रीनिंग के तहत 1228 लोगों के सैंपल लिए हैं। जबकि 699 को रिपोर्ट का इंतजार है। जिले की संक्रमण दर 4.66 प्रतिशत व सुधार की दर 97.70 प्रतिशत है। महामारी पर अंकुश लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण पर जोर दे रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को 4278 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें से 1199 को पहली व 3079 को दूसरी डोज लगाई गई। अब तक जिले में 1012505 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है।
इधर, डेंगू के जिले में 15 नए केस दर्ज किए गए हैं। ये केस ग्रामीण क्षेत्र के तीन गांवों में छह व शहरी क्षेत्र में 9 केस मिले हैं। इनमें बनियानी, समर गोपालपुर व टिटौली में दो-दो, संजय नगर, तेज कॉलोनी, विजय नगर, सूर्या नगर, संतनगर, दुर्गा कॉलोनी, बाबरा मोहल्ला, कुलताना, इस्माईला, लाहली से एक-एक केस है। इसके अलावा विभाग की ओर से चलाई गई लार्वा विरोधी गतिविधि के तहत अभियान चलाया गया। विभाग की टीमों ने केवलगंज, नेहरू कॉलोनी, संजय कॉलोनी, तेज कॉलोनी, विकास नगर, लक्ष्मी नगर, गांधी नगर, अर्जुन नगर, भरत कॉलोनी, आर्य नगर व शीतल नगर में जल स्रोत जांचे गए। इनमें से 42 घरों में लार्वा मिला। इन लोगों को नोटिस जारी कर दिया गया था। साथ ही उन्हें 72 घंटे में दोबारा लार्वा मिलने पर नगर निगम की ओर से 2000 रुपये तक का जुर्माना किए जाने की चेतावनी भी दी गई है। उप सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा मित्तल ने बताया कि टीम ने डेंगू मरीज के घर व आसपास बुखार के मरीजों की जानकारी जुटाई जा रही है। लोगों को मच्छर जनित रोगों से बचाव के बारे में बताकर जागरूक बनाने का प्रयास जारी है। जिले में डेंगू के 282 केस दर्ज किए गए हैं। वहीं, लार्वा मिलने पर नोटिस दिए जा रहे हैं। जिले में अब तक 5092 लोगों को नोटिस जारी किया जा चुका है।