फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   760 Students to Receive Degrees at SUPVA's Second Convocation

Rohtak News: सुपवा के दूसरे दीक्षांत समारोह में 760 विद्यार्थियों को मिलेगी डिग्री

Sun, 03 May 2026 03:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 03 May 2026 03:44 AM IST
विज्ञापन
760 Students to Receive Degrees at SUPVA's Second Convocation
रोहतक। दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसी सुपवा) के दूसरे दीक्षांत समारोह की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। शनिवार को सुपवा के कुलपति डॉ. अमित आर्य व एडिशनल एसपी आयुष यादव ने तैयारियों व सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। समारोह में अलग-अलग सत्र में ग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट 760 छात्रों को डिग्री दी जाएगी।
विज्ञापन

डीएलसी सुपवा में चार मई को दूसरा दीक्षांत समारोह होने जा रहा है। समारोह की अध्यक्षता यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति व प्रदेश के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष करेंगे। वहीं, प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा विशिष्ट अतिथि रहेंगे।
विज्ञापन

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष रविवार को ही यूनिवर्सिटी में पहुंच जाएंगे। यहां वह प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। रविवार रात को यूनिवर्सिटी में ठहरेंगे और सोमवार सुबह दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे। आयोजन में किसी तरह की कोई कमी न रह जाए इसके लिए यूनिवर्सिटी प्रबंधन जरूरी प्रोटोकॉल के हिसाब से तैयारियों को पूरा करने में लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


114 पोस्ट ग्रेजुएट व 646 ग्रेजुएट छात्रों को मिलेगी डिग्री
सुपवा कुलपति ने बताया कि यूनिवर्सिटी का पहला दीक्षांत समारोह 2021 में आयोजित हुआ था। अब दूसरा समारोह हो रहा है। ऐसे में इसे लेकर यूनिवर्सिटी प्रबंधन व छात्र उत्साहित हैं। समारोह के दौरान कुल 760 छात्रों को डिग्री दी जाएंगी। इनमें 114 पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों को डिग्री दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि साल 2018-19 बैच के 42 छात्रों के लिए यह एक समारोह एक यादगार लम्हा बनेगा। इस साल 100 दिन के कठिन शूट शेड्यूल के बाद उनकी डिग्री पूरी हो पाई है। उन्हें समारोह में डिग्री दी जाएगी।

बनाए जा रहे सेल्फी पाॅइंट
यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार डॉ. गुंजन मलिक मनोचा ने बताया कि डिग्री पाने वाले छात्रों के लिए वह पल यादगार बनें। इसके लिए जगह-जगह सेल्फी पॉइंट आदि भी बनाए जा रहे हैं। जहां डिग्री प्राप्त करने वाले छात्र अपने विचार भी प्रस्तुत कर सकेंगे। इस यादगार लम्हों को अपने मोबाइल के कैमरा में कैद भी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed