फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   74 courses will start from the new session in 40 colleges of the state

प्रदेश के 40 महाविद्यालयों में नए सत्र से शुरू होंगे 74 कोर्स

Sun, 15 Aug 2021 03:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 03:05 AM IST
विज्ञापन
74 courses will start from the new session in 40 colleges of the state
विकास सैनी
विज्ञापन

रोहतक। उच्च शिक्षा पाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। नए शैक्षणिक सत्र से 40 सरकारी महाविद्यालयों में 74 नए कोर्स शुरू होने जा रहे हैं। डायरेक्टर जनरल हायर एजुकेशन (डीजीएचई) ने इन कोर्सों को मंजूरी दे दी है। इससे इस वर्ष विभिन्न यूजी व पीजी कोर्सों में अधिकतर विद्यार्थियों को प्रवेश मिल सकेगा। यही नहीं, विद्यार्थी योग, ज्योतिष और न्यूट्रिशन के क्षेत्र में भी कॅरियर संवार सकते हैं।
डीजीएचई की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि प्रदेश सरकार ने विभिन्न कोर्स शुरू करने का फैसला लिया है। इन कोर्सों से संबद्ध विश्वविद्यालयों को नियमानुसार एक यूनिट दी जा रही है। प्रत्येक यूनिट में 40 से 60 सीटें होंगी। संबंधित विश्वविद्यालय की टीम कॉलेज का दौरा कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद सीटें निर्धारित करती हैं।
विज्ञापन

जिले को मिले छह नए कोर्स
डीजीएचई की ओर से जारी पत्र के मुताबिक जिले के चार सरकारी महाविद्यालयों को छह नए कोर्स मिले हैं। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय के एमए राजनीति विज्ञान, एमकॉम कोर्स व राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय का एमए अर्थशास्त्र कोर्स शामिल है। राजकीय महाविद्यालय महम को बीएससी ऑनर्स गणित व शारीरिक शिक्षा, महिला कॉलेज सांपला को बीए ऑनर्स इतिहास कोर्स मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कॉलेजों को मिली कोर्स की अनुमति
राजकीय महिला महाविद्यालय (अंबाला शहर) को स्नातक गणित, राजकीय महाविद्यालय (अंबाला कैंट) को बीए ऑनर्स अंग्रेजी, एमए इतिहास (पलवल) को एमए अंग्रेजी, कुरुक्षेत्र कन्या महाविद्यालय को बीसीए, बीएससी नॉन मेडिकल, एमए इतिहास, एमकॉम व एमए हिंदी कोर्स मिला है। छलीरो को बीएससी नॉन मेडिकल व बीएससी मेडिकल, गुलहा चीका कन्या महाविद्यालय को संगीत (इलेक्टिव सब्जेक्ट), राजकीय महाविद्यालय (जगदीशपुरा कैथल) को बीए सामान्य, बीए ऑनर्स अंग्रेजी, एमए अंग्रेजी, ब्रह्मपुर कॉलेज बापोली (पानीपत) को बीएससी नॉन मेडिकल व गणित में बीए (रायपुर रानी) को बीकॉम (सीएवी), कंप्यूटर साइंस में बीए, पंजाबी में बीए (एज ए सब्जेक्ट), महिला कॉलेज (बाढ़डा) को एमए इतिहास, एमए राजनीति विज्ञान, एमएससी भूगोल, (सिवानी) को बीए ऑनर्स भूगोल, एमए साइकोलॉजी, बीएससी मेडिकल व नॉन मेडिकल, महिला कॉलेज (अटेली) को बीए होम साइंस (नारायणगढ़) को एमए अंग्रेजी, एमएससी भूगोल, बीसीए, महिला कॉलेज (नारनौल) को बीएससी नॉन मेडिकल व बीएससी मेडिकल, छाछरौली को एमकॉम, एमससी कंप्यूटर साइंस, शहजादपुर महिला कॉलेज (अंबाला) को बीए कंप्यूटर साइंस, बीकॉम (सीएवी), बीएससी कंप्यूटर साइंस, महिला कॉलेज (रतिया) को बीए गणित (हिसार) को बीएससी ऑनर्स गणित, एमएससी गणित, महिला कॉलेज (तोशाम) को एमकॉम, छारा को बीकॉम, महिला कॉलेज (बल्लभगढ़) को सोशलॉजी, महिला कॉलेज डाटा को बीए कंप्यूटर साइंस, महिला कॉलेज (मुरथल) को एमएसी भूगोल, महिला कॉलेज (सिरसा) को बीएससी कंप्यूटर साइंस, महिला कॉलेज (सेक्टर 14 पंचकूला) को बीएससी मेडिकल जेनेटिक्स, एमए अंग्रेजी (चरखी दादरी) को बीए अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, भूगोल, अर्थशास्त्र, गणित, सोशलॉजी, बीकॉम, माता मानसा देवी संस्कृत कॉलेज (पंचकूला) को डिप्लोमा इन ज्योतिष (सायंकालीन कक्षा), महिला कॉलेज (सोनीपत) को गणित, अर्थशास्त्र, सोशलॉजी, महिला कॉलेज (हिसार) को एमकॉम (तिगांव) को एमकॉम, करनाल को बीए (अतिरिक्त यूनिट), सेक्टर एक पंचकूला को योगा में पीजी डिप्लोमा, न्यूट्रिशन एंड डाइटेटिक्स, बीए फाइन आर्ट्स, मटका माजरी (करनाल) को बीएससी मेडिकल, रानिया सिरसा को बीए साइकोलॉजी, खेडी गुरजन (फरीदाबाद) को एमए साइकोलॉजी, महिला कॉलेज (भोडिया खेड़ा फरीदाबाद) को एमए राजनीति विज्ञान कोर्स मिला है।

कोट
डीजीएचई की ओर से नए कोर्सों को मंजूरी दी गई है। प्रदेश के 40 सरकारी महाविद्यालयों में नेकीराम कॉलेज भी शामिल है। यहां भी दो नए कोर्स नए सत्र से शुरू होंगे। इसमें एमए राजनीति विज्ञान व एमकॉम शामिल है।
-पूनम भनवाला, प्राचार्य, पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed