फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सीसीएसएयू को मिलेगा पहला किसान रत्न पुरस्कार, 25 किसानों को हरियाणा कृषि रत्न

सीसीएसएयू को मिलेगा पहला किसान रत्न पुरस्कार, 25 किसानों को हरियाणा कृषि रत्न

Sun, 17 Feb 2019 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
सीसीएसएयू को मिलेगा पहला किसान रत्न पुरस्कार, 25 किसानों को हरियाणा कृषि रत्न
सीसीएसएयू को मिलेगा पहला किसान रत्न पुरस्कार, 25 किसानों को हरियाणा कृषि रत्न
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर/सोनीपत। अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी गन्नौर में एग्री लीडरशिप समिट में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय को पहला किसान रत्न पुरस्कार मिलेगा। जिसमें पांच लाख रुपये व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा, जिसे प्रदेश सरकार ने कृषि व किसान कल्याण के लिए कार्य करने वाले किसान, संस्था, वैज्ञानिकों व इस क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए शुरू किया है। इसके अलावा 25 किसानों को हरियाणा कृषि रत्न पुरस्कार मेले में मिलना था, जिनमें से दो किसानों को पुरस्कार दिया जा चुका है और अन्य 23 किसानों को राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार दिलाया जाएगा।
एग्री लीडरशिप समिट में किसानों को केवल खेती की नई तकनीक की नहीं बताई जा रही है, बल्कि वहां इनाम भी दिए जा रहे हैं। कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने बताया कि इस बार से प्रदेश सरकार ने धान, बाजरा, गेहूं, मत्स्य पालन, बागवानी सहित 25 अलग-अलग फसलों के लिए बेहतरीन कार्य, उत्पादन व अन्य कार्य करने के लिए हरियाणा कृषि रत्न पुरस्कार देने का निर्णय लिया है। इसके तहत ही शनिवार को बागवानी के लिए रामप्रताप व आलू बीज की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए हरविंद्र को यह पुरस्कार दिया गया। इस पुरस्कार में एक लाख रुपये व प्रशस्ति पत्र दिया गया। जबकि अन्य 23 किसानों को रविवार को यह पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

--
19 मत्स्य पालक सम्मानित, दो मतस्य रत्न अवार्ड मिले
एग्री लीडरशिप समिट में दूसरे दिन प्रदेश के साथ ही आसपास के प्रदेशों में मछली पालन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले 19 मत्स्य पालकों को सम्मानित किया गया। इनमें सोनीपत के राकेश आंतिल, जींद के जगजीत सिंह, रेवाड़ी के भूपेंद्र सिंह, नारनौल के आनंद कुमार, पानीपत के संदीप कुमार, करनाल के कुनाल, गुरुग्राम के सोहनलाल, हिसार के लीला कृष्ण, कैथल के श्यामलाल, सिरसा के धर्मपाल, फरीदाबाद के मोहम्मद हनीफ, कुरुक्षेत्र के रिंकू, मेवात के सहून, पंचकुला के जितेंद्र मुल्तानी, यमुनानगर के भगत सिंह, अंबाला के जसरीत सिंह, भिवानी के विनोद, पलवल के सकीर व फतेहाबाद के बब्बू सिंह को 21-21 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। वहीं मुख्य समारोह में झज्जर के कुलदीप व चरखी दादरी के प्रवीण को एक-एक लाख रुपये की राशि देकर मत्स्य रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सोनीपत के परमानंद व करनाल के सन्नी को मिला ट्रैक्टर
किसानों के कूपन डलवाकर ड्रा निकालकर इनाम देने का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा। जहां दूसरे दिन हैप्पी सीडर के लिए निकाला गया ड्रा काफी रोचक रहा। वहां हैप्पीशीडर के लिए 18 बार पर्ची निकालनी पड़ी, क्योंकि 17 बार जिन पर्चियों को निकाला गया। उन पर्चियों को डालने वाले किसान हॉल में मौजूद नहीं थे। जिसके बाद मुख्य सचिव डीएस ढेसी ने 18वां कूपन निकाला तो जैतपुर गांव के किसान रविंद्र को हैप्पीशीडर मिला। इसके अलावा खुबडू गांव के किसान परमानंद को बड़ा ट्रैक्टर तो करनाल के सन्नी को छोटा ट्रैक्टर मिला। बसताड़ा गांव के किसान जयप्रकाश को बुलेट मिली तो मोरखी गांव की किसान प्रेम देवी को स्कूटी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed