फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   मंत्री बोले

मंत्री बोले

Sun, 25 Mar 2018 02:47 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 02:47 AM IST
विज्ञापन
मंत्री बोले
अन्य मंत्री बोले
विज्ञापन

------

‘हरियाणा के किसान से ही ले गया था पटेल की प्रतिमा के लिए लोहा’
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्रीपुरुषोतम रूपाला ने कहा कि जब गुजरात में सरदार पटेल की प्रतिमा के लिए धातु दान ली जा रही थी, तब वह हरियाणा लाए थे और यहां के किसान से प्रतिमा के लिए लोहा लेकर गए। उस लोहे का इस्तेमाल प्रतिमा में हो रहा है। कृषि राज्य का विषय है और केंद्र राज्य के सहयोग के बगैर आगे नहीं बढ़ सकता है। राज्यों के सहयोग पर ही प्रधानमंत्री ने किसानों की आय दोगुनी रखने का लक्ष्य रखा।
हरियाणा धान की खेती करता है, लेकिन आय दोगुनी करने के लिए सभी क्षेत्रों में बढ़ना होगा।

‘हरियाणा कृषि क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है, हरियाणा के अनुभव का लाभ लेगा बिहार’
बिहार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि इस समिट से कृषि क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। बिहार भी एक कृषि प्रधान राज्य है। एक करोड़ 61 लाख से अधिक किसान परिवार बिहार में हैं। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन कृषि क्षेत्र के लिए एक चुनौती बन रहा है। हरियाणा प्रदेश कृषि क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है, हरियाणा के अनुभव का बिहार भी लाभ लेगा। इसके साथ ही हरियाणा के साथ मिलकर कृषि क्षेत्र को बढ़ाने के लिए काम करेगा।
विज्ञापन


‘हरियाणा के किसान को बाजार पहचानने की जरूरत है’
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि हरियाणा के किसान को बाजार पहचानने की जरूरत है। पेरी अर्बन एग्रीकल्चर के जरिए दिल्ली के आसपास करोड़ों के बाजार का लाभ उठाया जा सकता है। इसकी शुरुआत की जा चुकी है। हर शहर में किसान बाजार खोले जाएंगे। गुरुग्राम से इसकी शुरुआत की जा चुकी है। इसके साथ ही हरियाणा को बागवानी विश्वविद्यालय मिला है। इसके साथ ही क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र भी खोले जा रहे हैं। इजराइल के सहयोग से 11 उत्कृष्टता केंद्र खोले जा रहे है। बागवानी व जैविक गांव बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने 510 करोड़ रुपये का बजट मुहैया कराया गया है। मत्स्य विभाग को 150 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है। प्राइवेट कंपनियों के माध्यम से मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed