{"_id":"5ab55a6c4f1c1bba758b728c","slug":"71521834604-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडब्लयूडी विभाग आठ करोड़ से बनाएगा दो मंजिला रेस्ट हाउस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडब्लयूडी विभाग आठ करोड़ से बनाएगा दो मंजिला रेस्ट हाउस
Updated Sat, 24 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडब्ल्यूडी विभाग आठ करोड़ से बनाएगा दो मंजिला रेस्ट हाउस
चरखी दादरी।
पीडब्लयूडी विभाग ने जिला मुख्यालय पर आठ करोड़ रुपये की लागत से 90 हजार वर्ग फुट में आधुनिक रेस्ट हाउस के निर्माण की योजना तैयार की है। इसके लिए जगह का चयन कर इस प्रोजेक्ट का प्रपोजल व एस्टिमेट विभागीय अधिकारियों ने तैयार कर मंजूरी के लिए सरकार के पास भेजा है। नए वित्त वर्ष में इसको मंजूरी मिलने की उम्मीद है। फिलहाल जो रेस्ट हाउस बिल्डिंग है वो अंग्रेजों के समय तैयार की गई थी। मौजूदा बिल्डिंग का दायरा छोटा पड़ने पर ही पीडब्ल्यूडी विभाग न यह योजना तैयार की है।
जिले का दर्जा मिलने के बाद पहले से बना रेस्ट हाउस का दायरा कम पड़ने लगा था। यहां केवल तीन कमरे और एक कांफ्रेंस हॉल होने के कारण आने वाले अधिकारियों को ठहरने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इन समस्याओं को जहन में रखते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग आठ करोड़ रुपये खर्च कर आधुनिक सुविधाओं युक्त पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस का निर्माण कराएगी। रेस्ट हाउस की नई बिल्डिंग की ड्राइंग विभाग ने तैयार की है जिसके मुताबिक यहां 16 कमरों के साथ-साथ वीआईपी कक्ष व मुख्यमंत्री के आगमन पर ठहरने के लिए स्पेशल कमरा भी बनाया जाएगा। वहीं, रेस्ट हाउस में हरियाली के लिए 31 हजार वर्ग फुट में पार्क का निर्माण करवाया जाएगा। विभाग द्वारा बनाए गए प्रपोजल के अनुसार ग्राउंड लेवल पर एक वीआईपी कक्ष, तीन साधारण कमरे, एक डाइनिंग हॉल व एक ड्राइंग रूम का निर्माण करवाया जाएगा। पहली मंजिल पर एक मुख्यमंत्री कक्ष, छह बेड रूम व एक कार्यालय बनवाया जाएगा। दूसरेे मंजिल पर एक वीआईपी रूम और सात बेड रूम बनाए जाएंगे। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सभी तैयारियां हो चुकी हैं। सरकार की मंजूरी मिलते ही तत्परता से इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू करवा दिया जाएगा।
मौजूदा रेस्ट हाउस बिल्डिंग 102 साल पुरानी
इस समय जो पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस की बिल्डिंग वो करीब 102 साल पुरानी है। बिल्डिंग का दायरा भी जिला मुख्यालय बनने के बाद छोटा पड़ने लगा है। मुख्यमंत्री या अन्य किसी दिग्गज के आगमन पर जिला प्रशासन को भी व्यवस्था करने में परेशानियां आती हैं। रेस्ट हाउस की मौजूदा बिल्डिंग अंग्रेजों के समय बनाई गई थी।
विज्ञापन
वर्सन::::
हमने आधुनिक रेस्ट हाउस बनाने के लिए फाइनल रिपोर्ट तैयार कर ली है। सरकार से मंजूरी मिलते ही इस पर काम शुरू करवा दिया जाएगा। नई रेस्ट हाउस भवन में 16 कमरों का निर्माण कराया जाएगा।
उदयवीर झांझड़िया, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी विभाग