फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   इजराइल की कृषि तकनीक को हरियाणा लाएंगे: मनोहर लाल खट्टर

इजराइल की कृषि तकनीक को हरियाणा लाएंगे: मनोहर लाल खट्टर

Mon, 12 Mar 2018 03:12 AM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
इजराइल की कृषि तकनीक को हरियाणा लाएंगे: मनोहर लाल खट्टर
इजराइल की कृषि तकनीक को हरियाणा लाएंगे : मनोहर लाल खट्टर
विज्ञापन

- कृषि क्षेत्र में तकनीक की जानकारी पर जोर, मई में इजराइल जाएंगे मुख्यमंत्री
- नाबार्ड चेयरमैन हर्ष कुमार भनवाला के सेक्टर-1 स्थित घर पहुंचे थे सीएम

अमर उजाला ब्यूरो

रोहतक।
इजराइल में अपनाई जा रही कृषि तकनीक को हरियाणा लाया जाएगा, जिससे कृषि उत्पादन में बढ़ोत्तरी के साथ ही किसानों को लाभ मिले। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को रोहतक में अपने एक कार्यक्रम के दौरान यह बताया। उन्होंने कहा कि इजराइल के साथ मिलकर कृषि क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए योजना तैयार की गई है। वहां की कृषि तकनीक को हरियाणा में लाने के लिए वह मई में इजराइल जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में इजराइल की तकनीक बेहद कारगर है। उसे जानने, समझने और सीखने की आवश्यकता है। इन तकनीकों को जानने के लिए उन्हें मई में इजराइल में आयोजित एग्रीटेक-2018 में जाने का न्यौता मिला है, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। जहां इजराइल की ओर से कृषि में अपनाई जा रही नवीनतम तकनीक को देखने का मौका मिलेगा, जिसे हरियाणा में लाया जाएगा। इसके साथ ही होर्टीकल्चर के क्षेत्र में इजराइल का सहयोग मिलेगा। उन्होंने देश भर में इजराइल के सहयोग से 30 सेंटर ऑफ एक्सीलेंसी चल रहे है, इनमें से पांच सेंटर हरियाणा में हैं। इजराइल के सहयोग से घरौंडा में भी सेंटर चल रहा है, जो सफल साबित हुआ है। देश भर से किसान घरौंडा के सेंटर का भ्रमण करने आते है। इजराइल की सारी तकनीक सीखने लायक है और किसानों के लिए लाभकारी भी है। इजराइल के साथ हरियाणा के पुराने संबंध है, जिसका कृषि क्षेत्र में लाभ उठाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि युवा अधिकारियों को फील्ड ड्यूटी में रखना जिला प्रशासन समेत अन्य विभागों के लिए बेहतर है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर रोहतक में सेक्टर-1 स्थित नाबार्ड के चेयरमैन डॉ. हर्ष कुमार भनवाला के आवास पर पहुंचे थे। नाबार्ड चेयरमैन के बेटे का 16 मई को विवाह है और वह परिवार अपनी शुभकामनाएं देने के लिए विशेष तौर पर आए थे। इस मौके पर वरिष्ठ आईएएस देवेंद्र सिंह, जिला उपायुक्त डॉ. यश गर्ग, अतिरिक्त उपायुक्त अजय कुमार, भिवानी के एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया, नाबार्ड के चेयरमैन डॉ. हर्ष कुमार भनवाला, हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन के सदस्य कुलबीर छिक्कारा, नगराधीश महेंद्रपाल, एसडीएम अरविंद मल्हाण, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय बंसल, जिला महामंत्री सतीश आहूजा, जोगेंद्र सैनी, रणबीर ढाका, कुलविंद्र सिंह सिक्का और वजीर खोखर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- सीएम बोले, नकल रोकने के सख्त निर्देश, नहीं मानने वालों पर होगी कार्रवाई
सीएम ने बताया कि वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभी जिला उपायुक्तों को परीक्षाओं में नकल नहीं होने देने के निर्देश दिए गए है। नकल रोकने के लिए राज्य सरकार कटिबद्ध है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


- सीएम के काफिले से पहले युवती के आने पर हड़बड़ाई पुलिस
दोपहर 3.20 का वक्त था और लगातार बज रहे साइरन बता रहे थे कि सीएम का काफिला आ गया है। नाबार्ड चेयरमैन के घर के बाहर पुलिसकर्मी मुस्तैद थे कि तभी पैदल चलती हुई एक युवती आ गई। सायरन की तेज होती आवाज और अचानक युवती के आने से पुलिस कर्मी हड़बड़ा गए। बेटी हटो-बेटी हटो की आवाज होने लगी। हालांकि पुलिसकर्मियों ने मुख्यमंत्री के आने से ठीक पहले युवती को बीच सड़क से किनारे कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed