फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   अब महिलाएं भी टोल टैक्स पर काम करती आएगी नजर

अब महिलाएं भी टोल टैक्स पर काम करती आएगी नजर

Mon, 12 Mar 2018 03:12 AM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
अब महिलाएं भी टोल टैक्स पर काम करती आएगी नजर
अमर उजाला खास
विज्ञापन


टोल टैक्स पर जल्द महिलाओं की होगी तैनाती
पर्ची काटने से लेकर सुपरवाइजर का भी करेगी काम
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिये विभागीय अधिकारियों ने लिया निर्णय
पुरुषों के साथ महिलाएं भी काम करती आएगी नजर
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
जल्द ही हरियाणा के विभिन्न टोल टैक्स पर कर्मचारी व सुपरवाइजर के रुप में महिलाओं की भी तैनाती की जाएगी। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों ने आवश्यक दिशा निर्देश दिये हैं। जल्द ही महिलाओं की भर्ती चालू कर दी जाएगी। अभी भर्ती की तारीख निर्धारित नहीं की गई है।
हाल ही में महिला दिवस पर टोल टैक्स विभाग ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिये टोल टैक्स पर महिलाओं से पर्चियां कटवाने से लेकर टोल के सभी कार्य कराये थे। महिलाओं ने सुपरवाइजर के पद पर भी कार्य किया था। बाद में महिलाओं को सम्मानित भी किया गया था।
विज्ञापन

मखडौली टोल टैक्स के चीफ जनरल मैनेजर सतानंद सिंह चौहान ने बताया कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिये जल्द ही विभाग में महिलाओं की भी तैनाती की जाएगी। महिला पर्ची काटने से लेकर सुपरवाइजर के पदों पर भी तैनात होगी। पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी काम करती नजर आएगी। हालांकि अभी महिलाओं की भर्ती की तारीख निर्धारित नहीं की गई है। कई बार ऐसा भी होता है कि टोल की रशीद काटने के दौरान वाहन सवार महिलाएं पुरुष क र्मचारियों से उलझ बैठती है। मजबूरन पुरुष कर्मचारी कुछ नहीं कह पाते हैं। इस को ध्यान में रखते हुए महिलाओं की तैनाती करने के बारे में सोचा जा रहा है। दो माह के अंदर तैनाती की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों को पढ़ाया जा रहा मृदु व्यवहार का पाठ
चीफ जनरल मैनेजर ने बताया कि कई बार वाहन चालकों की शिकायत रहती है कि टोल टैक्स वसूल रहे कर्मचारियों का व्यवहार सही नहीं होता है। इसके लिये कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिये गये हैं। जल्द ही कर्मचारियों को प्रशिक्षण देकर मृदु व्यवहार का पाठ भी पढ़ाया जाएगा। लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed