फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   693 MW of power to surrender the state not in the interest: Hooda

693 मेगावाट बिजली सरेंडर करना प्रदेश हित में नहीं : हुड्डा

Sat, 02 Jan 2016 02:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 02 Jan 2016 02:40 AM IST
विज्ञापन
693 MW of power to surrender the state not in the interest: Hooda

विज्ञापन
693 मेगावाट बिजली सरेंडर किया जाना प्रदेश के हित में नहीं है। हम हिमाचल व उत्तराखंड से गर्मियों में बिजली लेते थे और सर्दियों में देते थे। इससे हम सभी का काम चलता था। यदि सरकार अपना फैसला वापस नहीं लेती तो पांच जनवरी को झाड़ली पावर प्लांट पर धरना दिया जाएगा।

यह कहना है पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। हुड्डा शुक्रवार को डी-पार्क स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। एफआईआर दर्ज होने के मामले में उन्होंने कहा कि भाजपा हजारों केस बना ले और कितना झूठ बोल ले, लेकिन वे नहीं दबेंगे और न ही सच से पीछे हटूंगा।
विज्ञापन


कहा, धान घोटाला और भ्रष्टाचार के मामलों की जांच सरकार सीबीआई व हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज से क्यों नहीं कराती।

हुड्डा ने कहा कि सरकार कह रही है कि प्रदेश में बिजली सरप्लस है, लेकिन गांवों में बिजली नहीं है। रोजाना चार बार बिजली कट लग रहे हैं। किसानों के ट्यूबवेल कनेक्शन पास नहीं हो रहे हैं। भाजपा को इतिहास की जानकारी नहीं है, यह मुद्दा चुनाव का अहम मुद्दा होता है। सरकार इस पर बनती व पलटती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बिजली की जरूरतों को पूरा करने के लिए चार प्लांट लगाए गए थे। कुछ फैसले जनहित को ध्यान में रखकर लिए जाते हैं, हर चीज में मुनाफा नहीं देखा जाता। सरकार दादरी गैस प्लांट को भी ऐसे ही सरेंडर करने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed