फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   6500 doses of vaccine will speed up the vaccination campaign

टीकाकरण अभियान को रफ्तार देगी वैक्सीन की 6500 डोज

Fri, 09 Jul 2021 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
6500 doses of vaccine will speed up the vaccination campaign
जिले में महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान फिर रफ्तार पकड़ेगा। वैक्सीनेशन के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास 6500 डोज पहुंच गई है। मुख्यालय से मिली इस खेप में पांच हजार डोज कोविशील्ड की और 1500 डोज कोवैक्सीन की है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोग विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण के लिए पहुंच रहे हैं। सरकार इसे लोगों को निशुल्क मुहैया करा रही है। पिछले दो-तीन दिन से वैक्सीन की कमी के कारण टीकाकरण अभियान अटक गया था। अब इसे फिर से गति मिलेगी। इसके लिए मुख्यालय ने जिले को 6500 डोज मिली है। इसमें 1500 डोेज कोवैक्सीन व पांच हजार डोज कोविशील्ड की है। वैक्सीन की खेप मिलने पर इसे पीजीआई, सिविल अस्पताल, पॉलीक्लीनिक, शिविरों व अन्य केंद्रों को वितरित कर दी गई है। जल्दी ही और वैक्सीन भी आने की उम्मीद है। इसके लिए मांग भेज दी गई है।
विज्ञापन

इधर, वीरवार को पीजीआई में कोविशील्ड की कमी भी दूर हुई। सिविल सर्जन कार्यालय से संस्थान को कुछ दिनों से कोवैक्सीन ही मिल रही थी। कोविशील्ड की कमी के कारण संस्थान में यह वैक्सीन नहीं पहुंच रही थी। वीरवार को कोवैक्सीन की 200 डोज के अलावा कोविशील्ड के 500 डोज भी दिए जाने का रास्ता साफ हुआ। इससे संस्थान में भी अब दोनों वैक्सीन लोगों के लिए उपलब्ध रहेगी। कोविड टीकाकरण अभियान के प्रभारी डॉ. परितेव सिंह ने बताया कि वैक्सीन की कमी कुछ दूर हुई है। वीरवार को मुख्यालय से 6500 डोज मिली है। वैक्सीन सभी केंद्रों व शिविरों को वितरित कर दी गई है। मुख्यालय से और वैक्सीन की मांग भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed