{"_id":"5c672c44bdec2273ac45ed75","slug":"61550265412-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभाष रोड पर बीचोंबीच बनेंगे सीमेंट के डिवाइडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुभाष रोड पर बीचोंबीच बनेंगे सीमेंट के डिवाइडर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैरीकेचर का इस्तेमाल कर सकते हैं:::
सुभाष व झज्जर रोड के बीचोंबीच लगेंगे पत्थर के डिवाइडर
: नगर निगम ने एडीसी से मांगी ग्रांट, ईओ ने लिखा पत्र
: मेयर की पहल पर निगम उठा रहा कदम, वाहनों की बढ़ती संख्या के चलते रहती हैं दोनों सड़कों पर जाम की स्थिति
: सुभाष रोड पर लगाए गए प्लास्टिक के डिवाइडर कारगर, लेकिन एक तिहाई टूटे
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। शहर के सुभाष व झज्जर रोड पर सड़क के बीचोंबीच चार इंच मोटाई के सीमेंट के डिवाइडर लगाए जाएंगे, ताकि वाहन एक-दूसरे को ओवरटेक न कर सकें। ओवरटेक करने से दोनों बाजारों में दिनभर जाम की स्थिति रहती है। मेयर की पहल पर शुक्रवार को नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी ने एडीसी को पत्र लिखकर ग्रांट मांगी है। एडीसी शुक्रवार को अवकाश पर थे, ऐसे में सोमवार को ग्रांट के लिए हरी झंडी मिलने की संभावना है।
मेयर मनमोहन गोयल ने बताया कि सुभाष रोड पर कार ऑटो मार्केट हैं। दोनों तरफ जगह की कमी के कारण कार खड़ी हो जाती हैं। ऐसे में सड़क पर जगह कम हो जाती है। दूसरा, ऑटो मार्केट में कारों को दिनभर इधर से उधर किया जाता है। दूसरा, वाहन चालक एक-दूसरे को आवेरटेक करते हैं। दोनों कारणों से रोड जाम हो जाता है। प्रयोग के तौर पर निगम ने सुभाष रोड पर प्लास्टिक के डिवाइडर लगाए थे, जिनमें से 25 प्रतिशत वाहनों की टक्कर में टूट चुके हैं। वहीं, झज्जर रोड पर वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वाहन चालक ओवरटेक करके जाम में फंसे रहते हैं। यातायात को सही दिशा में संचालित करने के लिए दोनों मार्गों पर सीमेंट के डिवाइडर लगाए जाएंगे। इसके लिए उन्होंने ग्रांट के लिए एडीसी अजय कुमार से बात की थी। क्योंकि एडीसी के पास सड़कों के लिए विशेष ग्रांट आई हुई है। यह ग्रांट निगम के पास ट्रांसफर होती है तो निगम जल्द दोनों बाजारों में डिवाइडर लगवा देगा।