फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   24 एमएम बरसात ने किया सड़कों को जल मग्न, मौसम को बनाया खुशनुमा

24 एमएम बरसात ने किया सड़कों को जल मग्न, मौसम को बनाया खुशनुमा

Sat, 18 Aug 2018 02:32 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
24 एमएम बरसात ने किया सड़कों को जल मग्न, मौसम को बनाया खुशनुमा
24 एमएम बरसात ने किया सड़कों को जलमग्न, मौसम को बनाया खुशनुमा
विज्ञापन


फोटो सहित

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। शुक्रवार को 24 एमएम बरसात ने जहां शहर की सड़कों को जल मग्न कर दिया, वहीं मौसम को खुशनुमा बना दिया। बरसात के चलते दिन का अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी तीन दिन अच्छी बरसात होने की संभावना है।

बरसात के चलते शीला बाइपास, मेडिकल मोड़, गोहाना अड्डा, सेक्टर एरिया, दिल्ली बाईपास पर पानी जमा हो गया। सबसे अधिक समस्या शहर की आउटर कॉलोनियों में रही। वहीं सेक्टर 14 के आरडब्ल्यूए के सेक्रेटरी एमएल अरोड़ा ने बताया कि एक से दो फुट पानी जमा होने से उनकी समस्या बढ़ गई। सेक्टर 14 की बरसाती पानी की निकासी मुख्य लाइन से जुड़ी है, लेकिन उनका एरिया नीचा होने के चलते पानी नहीं निकल पाता। वहीं सीवर जाम की समस्या भी बनी हुई है। एक करोड़ रुपये खर्च कर 150 मीटर सीवर लाइन तो बिछा दी गई, लेकिन उसका कनेक्शन नहीं किया गया है। इसके चलते सेक्टर में सीवर बैक मारता है। अरोड़ा ने बताया कि सेक्टर में गुजर रही बिजली की हाईटेंशन तार पर रबड़ नहीं चढ़ाया गया है, इसके कारण करंट पेड़ों में उतरने का डर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed