{"_id":"5b7737db42c7924650408557","slug":"61534539739-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साफ सफाई न मिलने पर लगाई क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साफ सफाई न मिलने पर लगाई क्लास
Updated Sat, 18 Aug 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साफ-सफाई न मिलने पर लगाई क्लास
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। पीजीआईएमएस के निदेशक डॉ. नित्यानंद शर्मा ने शुक्रवार को आपातकालीन विभाग, धनवंतरी अपेक्स ट्रॉमा सेंटर व ब्लड बैंक का निरीक्षण कर मौके पर मिली अव्यवस्थाओं पर संबंधित स्टाफ की क्लास लगाई। अधिकारी ने आपात स्थिति में आने वाले मरीजों की समस्याओं को देखते हुए मुख्य विभागों का दौरा किया और अतिरिक्त डॉक्टरों की तैनाती करवाई।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक के चलते शुक्रवार को संस्थान की छुट्टी घोषित कर दी गई, लेकिन मरीज सामान्य दिनों की तरह आते रहे। ऐसे में मरीजों की भीड़ आपातकालीन विभाग व धनवंतरी अपेक्स ट्रॉमा सेंटर में बढ़ गई। इसकी सूचना मिलने पर निदेशक ने दोनों मुख्य विभागों का दौरा किया और सभी जरूरतमंद का उपचार कराने के लिए अतिरिक्त डॉक्टर व स्टाफ की तैनाती कराई। वहीं अधिकारी ने साफ-सफाई की कमी, पानी की लीकेज के लिए नर्सों की क्लास लगाई और स्टाफ से समय पर सारा कार्य कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा अधिकारी ने ब्लड बैंक में बगैर अप्रेन के एलटी व डॉक्टर की भी क्लास ली और भविष्य में नियम न तोड़ने की हिदायत दी। बताया जा रहा है कि संस्थान में दो बस कैदियों की आ गई, इनके उपचार में कोई समस्या न हो इसलिए प्रशासन अलर्ट हो गया।