फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   म्हारे झोटे, म्हारी शान

म्हारे झोटे, म्हारी शान

Sun, 25 Mar 2018 02:47 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 02:47 AM IST
विज्ञापन
म्हारे झोटे, म्हारी शान
फोटो नंबर 24 आरओएच 09: तीसरे कृषि नेतृत्व शिखर सम्मेलन में आए मुर्राह नस्ल के झोटे युवराज, रुस्तम, कमांडो व टायसन को देखते के लिए लगी लोगों की भीड़।
विज्ञापन

फोटो नंबर 24 आरओएच 10 : हिसार के सिंघवा खुर्द से आई 26 किलो दूध देने वाली भैंस रानी, धन्नो व लखो को देखते किसान।
----

फ्लैग : तीसरे कृषि नेतृत्व शिखर सम्मेलन में छाए युवराज, रुस्तम, कमांडो, टायसन व रानी
हेडिंग : म्हारे झोटे, म्हारी शान : खर्चा चव्वनी, आमदनी रुपया
हर माह 50 हजार के खर्च में मालिक कमा रहे 2 से ढाई लाख
किसी की कीमत 11 करोड़ तो कोई साढ़े 9 करोड़, पीएम मोदी तक कर चुके सम्मानित
एग्रो समिट में 26 किलो दूध देने वाली रानी, धन्नो व लखो भैंस भी बनी जिज्ञासा का केंद्र
किसानों में लगी रही झोटों के साथ सेल्फी की होड़
विजेंद्र कौशिक
रोहतक।
देसा में देश हरियाणा जहां, दूध-दही का खाना, यह कहावत यूं प्रचलित नहीं हैं। म्हारी भैंस ही नहीं, म्हारे झोटे इसका पुख्ता प्रमाण हैं। राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर चुका युवराज, रुस्तम, कमांडो व टायसन शनिवार को रोहतक में लगे तीसरे कृषि नेतृत्व शिखर सम्मेलन में आए और छा गए। किसी की कीमत 9 तो किसी की 11 करोड़ रुपये आंकी जा चुकी हैं।
युवराज
कुरुक्षेत्र के गांव सुनारिया के प्रगतिशील किसान कर्मबीर ने बताया कि युवराज 26 बार चैम्पियन रह चुका है। 2016 में दिल्ली में हुई प्रतियोगिता में पीएम मोदी ने एक लाख का इनाम दिया था। उसकी मां गंगा 26 किलो दूध तक दे चुकी हैं। हर सप्ताह करनाल से डाक्टरों की टीम सीमन लेने के लिए आती है। एक बार में 250 से 300 इंजेक्शन तैयार होते हैं। एक इंजेक्शन की कीमत 250 से 300 रुपये है। दिल्ली के मेले में दक्षिण अफ्रीका के व्यापारी ने साढ़े 9 करोड़ रुपये कीमत आंकी थी, लेकिन उसने युवराज को नहीं बेचा।
विज्ञापन

रुस्तम
जींद के गांव गतौली के किसान दलेल सिंह ने बताया कि रुस्तम पिछले साल फरीदाबाद में लगे मेले में अपने वर्ग में चैम्पियन रहा था। ब्राजील के व्यापारी 11 करोड़ रुपये देने के लिए तैयार हो गए थे। साढ़े चार साल की उम्र के रुस्तम की खासियत है कि इसके सीमन से पैदा हुई कटड़ी पहली बार मां बनने पर 16 किलो तक दूध दे रही है। रुस्तम की मां रानी ने 25 किलो तक दूध दिया है। इसे मुर्राह नस्ल का ए ग्रेड मिल चुका है। हर रोज 10 किलो दूध और 10 किलो दही देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
टायसन
रोहतक के बोहर गांव निवासी देवेंद्र कोच ने बताया कि उसका झोटा टायसन उसके पास आठवीं पीढ़ी का प्रतिनिधित्व कर रहा है। टायसन के पिता शेरू को पंजाब भेजा गया है, जहां सीमन की काफी डिमांड है। टायसन की खासियत है कि 2015 से 2018 तक 7 बार अपने ग्रुप में चैम्पियन रह चुका है। टायसन के पिता शेरू ने युवराज को पांच के दौरान कई बार टक्कर दी। टायसन की सीमन से पैदा हुई कटड़ी पहले बार में 18 लीटर तक दूध दे रही है। किसानों को 300 रुपये तक प्रति इंजेक्शन सीमन दे रहे हैं।
....
कमांडो
सोनीपत के कस्बे गोहाना के प्रगतिशील किसान दलसिंह ने बताया कि उनका 1960 से फॉर्म हाउस है। फार्म हाउस में झोटे कमांडो के अलावा घोड़ी, गाय व दूसरे 80 के करीब पशु हैं। वे कमांडो का सीमन नहीं बेचने, बल्कि पैदा हुए कटडे़ व कटड़ी बेचते हैं। अभी 5 लाख की कटड़ी बेची थी। हर रोज कमांडो को 8 से 10 लीटर दूध, 10 किलो तक चना व खल-बिनौला खिलाते हैं।
बाक्स
दूध देने में रानी तो सुंदरता में मां-बेटी धन्नो व लखो ने किया कायल
हिसार के सिंघवा खास निवासी मास्टर हवासिंह ने बताया कि उसके फॉर्म हाउस में मुर्राह नस्ल की भैंस लखो, धन्नो व रानी हैं। धन्नो जहां 24 किलो प्रतिदिन दुग्ध देकर 7 बार राष्ट्रीय चैम्पियन रही है, वहीं लखो रानी 23 किलो दूध देकर 2015 में आल इंडिया चैम्पियन रही। जबकि अब 15 दिन पहले सिघवा खास में हुई प्रतियोगिता में 27 किलो 680 ग्राम दूध देकर रानी ने बाजी मारी। तीनों भैंस शनिवार को रोहतक में लगे मेले में आकर्षण का केंद्र रही। वे हर रोज भैंसों को 4-4 किलो खल व बिनौला, चना की चूरी, गेहूं का दलिया दो टाइम खिलाते हैं। साथ में 250 ग्राम सरसों को तेल व आधा किलो गुड़ भी देते हैं।

बाक्स
किसानों में रही झोटो के साथ सेल्फी की होड़
फिल्मी हीरो, खिलाड़ी, कलाकार और नेताओं के साथ लोग सेल्फी लेते हैं, लेकिन समिट के अंदर किसानों के बीच झोटों के साथ सेल्फी लेने की होड़ रही। युवाओं की भीड़ दिखाना चाहती थी कि उन्होंने करोड़ों की कीमत के झोटे देखते हैं। यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed