फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सीवरेज-पेयजल समस्याओं पर धरने पर बैठे पार्षद

सीवरेज-पेयजल समस्याओं पर धरने पर बैठे पार्षद

Tue, 13 Feb 2018 01:52 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
सीवरेज-पेयजल समस्याओं पर धरने पर बैठे पार्षद
सीवरेज-पेयजल समस्याओं पर धरने पर बैठे पार्षद
विज्ञापन

चरखी दादरी।
शहर की पेयजल-सीवरेज समस्याओं का समाधान न होने से खफा पार्षद सोमवार को लघु सचिवालय में धरने पर बैठ गए। पार्षदों के धरने को विधायक राजदीप फौगाट सहित बार एसोसिएशन व अन्य सामाजिक संगठनों ने भी समर्थन दिया। पार्षदों ने जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक में भाग लेने पहुंचे सांसद धर्मबीर सिंह के सामने भी अपनी समस्याएं रखीं। सांसद ने निगरानी समिति की बैठक में इन मांगों का समाधान कराने का तर्क दिया और आगे बढ़ गए। करीब तीन घंटे बाद सांसद जब वापस लौटे तो वो अपने आश्वासन से पार्षदों को संतुष्ट नहीं कर पाए। सांसद के जाने के बाद जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने पार्षदों को लिखित में आश्वासन देकर पांच घंटे बाद धरना खत्म कराया। इससे पहले पार्षदों ने प्रदेश सरकार सहित, जन स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपना रोष जताया।
सुबह करीब दस बजे पार्षद एकजुट होकर लघु सचिवालय पहुंच गए और धरना शुरू कर दिया। इसके बाद बार एसोसिएशन प्रधान एडवोकेट दयानंद सहित संजीव तक्षक व अन्य अधिवक्ता भी समर्थन में धरनास्थल पर पहुंच गए। वहीं, इसके बाद विधायक राजदीप फौगाट भी मौके पर पहुंचे। करीब 11 बजे सांसद धर्मबीर सिंह लघु सचिवालय पहुंचकर पार्षदों से मिले तो उन्होंने सांसद के सामने शहर की समस्याओं व संसाधनों की कमी रखी और जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर समस्याओं की अनदेखी करने और फोन तक न उठाने के आरोप लगाए। सांसद धर्मबीर सिंह ने पार्षदों के सामने बैठक में एक प्रतिनिधिमंडल भेजने का प्रस्ताव रखा जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। करीब तीन घंटे बाद सांसद लघु सचिवालय से बाहर आकर पार्षदों के पास पहुंचे और उन्हें जल्द ही समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। पार्षदों ने मौके पर मौजूद जन स्वास्थ्य विभाग के एसई और एक्सईएन विशाल से समस्याओं के समाधान के लिए निश्चित समय मांगा तो उन्होंने जून तक का समय दिया। इस पर पार्षद भड़क गए। इसके बाद सांसद धर्मबीर सिंह ने पार्षदों से मांगपत्र लिया और वहां से चले गए। इस दौरान विधायक व पार्षदों ने पेयजल सप्लाई में आने वाले दूषित पानी से भरी बोतल भी सांसद को सौंपी। सांसद के जाने के बाद एक्सईएन विशाल ने पार्षदों को मनाया। इस पर पार्षदों ने उनसे सीवरेज-पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए पांच टीमें सोमवार शाम तक गठित करने सहित मशीनों की कमी को जल्द पूूरा करने का लिखित आश्वासन लिया। करीब तीन बजे पार्षदों ने धरना खत्म कर दिया। हालांकि कुछ पार्षद धरना खत्म करने के पक्ष में नहीं थे। धरने में वरिष्ठ रिंपी फौगाट, पार्षद रविंद्र गुप्ता, महेश गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि जयंसिंह लांबा, पार्षद मनोज, पार्षद प्रतिनिधि विरेंद्र चरखी, विनोद वाल्मीकि, दिनेश जांगड़ा, रोहित राजपूत, पार्षद प्रतिनिधि एडवोकेट विक्रम श्योराण, कुलदीप गांधी, पार्षद प्रतिनिधि दीपक व सुभाष स्वामी, पार्षद प्रतिनिधि श्रीभगवान, पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण, बार एसोसिएशन कोषाध्यक्ष एडवोकेट सचिन सिवाच, सचिव देवेंद्र चाहर, संदीप श्योराण, गिरेंद्र फौगाट, अनुराग फौगाट, संजीव गोदारा, मदन मोहन कौशिक, हरदीप सांगवान, ऋषिपाल, सुदीप सांगवान उपस्थित थे।
विज्ञापन

सांसद व जन स्वास्थ्य विभाग के सामने पार्षदों ने ये रखी मांगें
- सीवरेज समस्याओं के समाधान के लिए शहर में पांच कर्मचारियों की एक ही कमेटी गठित ही है। मंगलवार तक चार और कमेटी गठित की जाएं।
- पार्षद कुलदीप गांधी को धमकी देने वाले जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी का शहर से ही नहीं बल्कि जिले से तबादला कर दिया जाए।
- शहर की कंडम सीमेंटकिड पेयजल व सीवेरज लाइनों को भी जन स्वास्थ्य विभाग जल्द से जल्द बदल दे।
- पूरे शहर में सीवरेज व पेयजल की नई लाइनें डालने का काम जन स्वास्थ्य विभाग जल्द से जल्द करवाए।
- जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पार्षदों के फोन रिसीव करने के दिए जाए सख्त निर्देश।
- कई वार्डों में सीवरेज के दो मैनहॉल की दूरी काफी अधिक है, इनके बीच में एक मैनहॉल बनाकर इसे खत्म किया जाए।
- सीवरेज के क्षतिग्रस्त ढक्कन बदलने के साथ-साथ इनका लेवल किया जाए दुरुस्त।
बाक्स: अधिकारियों व सांसद के सामने किस पार्षद ने क्या कसा अव्यवस्थाओं पर तंज
- सीनियर पार्षद रविंद्र गुप्ता ने सांसद से कहा कि न तो संसाधन है और न ही पर्याप्त कर्मचारी। क्या दादरी सरकार की नजर में जिला नहीं है।
- पार्षद महेश गुप्ता ने कहा कि सांसद साहब हम आश्वासन लेकर थक चुके हैं और अब पार्षदों को धरातल पर सिर्फ काम ही चाहिए।
- जब से डीसी को पार्षदों ने ज्ञापन सौंपा है तब से जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उनके फोन उठाने ही बंद कर दिए हैं।
- पार्षद विक्रम श्योराण ने कहा कि डीसी साहब को ज्ञापन सौंपे एक सप्ताह बीत चुका ळै लेकिन अब तक उन्होंने फॉलोअप तक नहीं लिया।
- विधायक राजदीप फौगाट ने कहा कि सांसद साहब आज के अखबार में मेरे वार्ड की सीवरेज समस्या की फोटो आई है, चाहे तो देख लो।
- पार्षद दिनेश जांगड़ा ने कहा कि अफसरशाही की मनमानी से पार्षद ही नहीं पूरे शहर की जनता परेशान है।
बाक्स: जन स्वास्थ्य विभाग ने ये दिया समाधान का लिखित आश्वासन
एक्सईएन विशाल कुमार ने कहा कि समस्याओं के निदान के लिए तुरंत प्रभाव से पांच टीमें गठित की जाएंगी और इसके अलावा सीवरेज ब्लॉकेज खोलने के लिए बस्ट क्लीनिंग मशीन जल्द से जल्द पहुंच जाएगी। सभी सीवरेज व पेयजल की समस्याओं का समाधान भी जल्द किया जाएगा। कुछ प्रपोजल एप्रूवल भी हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed