{"_id":"59a724194f1c1bf5278b48ec","slug":"61504125977-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम रहीम से जेल में मिलने नहीं पहुंचे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम रहीम से जेल में मिलने नहीं पहुंचे परिजन
Updated Thu, 31 Aug 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। जिला जेल में बंद गुरमीत की बुधवार को उसके परिजनों से मुलाकात नहीं हो सकी। राम रहीम से मिलने उसके परिजन जेल नहीं पहुंचे। पुलिस और जेल प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से दिनभर परिजनों के आने का कयास लगाता रहा। सुरक्षा कारणों की वजह से फिलहाल परिजनोें को मिलने की अनुमति नहीं दी गई है। वैसे भी अंग्रेजी वर्णमाला के हिसाब से गुरमीत राम रहीम से मुलाकात का दिन सोमवार और वीरवार है। नियमानुसार जेल में कै दी अंग्रेजी वर्णमाला के हिसाब से ही परिजनों से मुलाकात कर सकते हैं।
अन्य कैदियों को भुगतना पड़ा खामियाजा
राम रहीम के जिला जेल में बंद होने का खामियाजा अन्य कैदियों को भुगतना पड़ रहा है। सुरक्षा कारणों से जेल में फिलहाल अन्य कैदियों की मुलाकात बंद कर दी है। किसी भी कैदी या बंदी के परिजन जेल में मुलाकात नहीं कर सकते। बुधवार को भी जिलेभर से मुलाकाती जेल में बंद कैदियों से मिलने पहुंचे, लेकिन उन्हें पुलिस नाके पर ही रोक दिया गया। किसी को भी मुलाकात की अनुमति नहीं दी गई। नाके से ही मुलाकात करने वालों को वापस घर भेज दिया गया।
सुनारिया जेल में बाहरी जिलों के कैदी भी
सुनारिया जेल में रोहतक के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों के कैदी और बंदी भी बंद हैं। इस कारण कैदियों के परिजनों को मुलाकात के लिए पानीपत, सोनीपत, भिवानी सहित अन्य जिलोें से आना पड़ता है। लेकिन मुलाकात बंद होने के कारण सभी को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। इसी कारण डेरा प्रमुख को किसी अन्य जेल में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। जेल के अंदर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।