{"_id":"5f78cc708ebc3e9b8e691de0","slug":"58-new-corona-infected-including-four-doctors-nursing-sister-police-personnel-two-killed-rohtakcity-news-rtk576561710","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार डॉक्टर, नर्सिंग सिस्टर, पुलिस कर्मचारी सहित 58 नये कोरोना संक्रमित, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार डॉक्टर, नर्सिंग सिस्टर, पुलिस कर्मचारी सहित 58 नये कोरोना संक्रमित, दो की मौत
विज्ञापन
पंडित नेकी राम कॉलेज में परीक्षा के लिए जा रहे विद्यार्थियों का तापमान चेक करते कर्मचारी।
- फोटो : RohtakCity
रोहतक। जिले में चार डॉक्टर, नर्सिंग सिस्टर, पुलिस कर्मचारियों सहित 58 नये कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है और दो की उपचार के दौरान मौत हुई है। इससे जिले में मृतकों का आंकड़ा अब 65 पहुंच गया है। गनीमत यह है कि जिले का रिकवरी रेट 88.24 प्रतिशत हो गया है और अब तक 5403 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग के जारी हेल्थ बुलेटिन में जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 6123 दिखाई गई है। फिलहाल जिले में 655 मरीज कोरोना के एक्टिव मरीज हैं। इसमें 48 पीजीआईएमएस में उपचाराधीन हैं और 607 होम आइसोलेट हैं। पिछले कुछ दिनों से कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या लगातार गिर रही है। हालांकि जिले में कोरोना का संक्रमण प्रतिशत 4.81 हो गया है। विभाग की जांच रिपोर्ट के अनुुसार देर सायं तक 717 की जांच रिपोर्ट का विभाग को इंतजार था। गौरतलब है कि विभाग अब तक 127070 सैंपल जांच चुका है, इसमें 120230 सैंपल निगेटिव मिले हैं।
यहां मिले कोरोना पॉजिटिव
डॉक्टर, नर्स, पुलिस, बिजनेसमैन, गृहिणी लगातार संक्रमण की चपेट में पीजीआई कैंपस में तीन डॉक्टर, जिला अस्पताल की महिला डॉक्टर, नर्सिंग सिस्टर, झज्जर रोड पर पीजीआई का स्टाफ, श्रीनगर कॉलोनी में पीजीआई की नर्स, पीजीआई का स्टाफ, महावीर कॉलोनी में टीबी अस्पताल का स्टाफ, पुलिस लाइन में दो कर्मचारी, शिवाजी कॉलोनी में दो कर्मचारी, कमला नगर में दो गृहिणी व स्टूडेंट, हनुमान कॉलोनी में निजी कर्मचारी, दुर्गा कॉलोनी में डेयरी संचालक, चिन्योट कॉलोनी का म्यूजिक टीचर, आंबेडकर कॉलोनी की गृहिणी व निजी कर्मचारी, तेज कॉलोनी का छात्र, बड़ा बाजार का निजी कर्मचारी, गुरुनानक पुरा का एमआर, पावर आउस का सेवानिवृत, केवल गंज निजी कर्मी, पटवापुर की गृहिणी, गोहाना अड्डा का निजी कर्मचारी, शिवाजी कॉलोनी की गृहिणी, सुभाष नगर में कंसलटेंट, सेक्टर तीन गृहिणी, शिवाजी कॉलोनी का बिजनेसमैन, आंबेडकर कॉलोनी में दो एडब्ल्यूसी, ओल्ड सब्जी मंडी का सरकारी कर्मचारी, जनता कॉलोनी में एलपीएस कर्मचारी, डीएलएफ कॉलोनी, चांद नगर व चिन्योट कॉलोनी बिजनेसमैन, बैंसी का छात्र, हनुमान मंदिर, हिसार बाइपास, प्रधाना मोहल्ला व प्रीत विहार की गृहिणी, मेडिकल मोड पर सुरक्षा गार्ड, ताज कॉलोनी व नेहरू कॉलोनी एक, गांधी नगर का दुकानदार, डीएलएफ में फैक्टरी कर्मी, जगदीश कॉलोनी में दो गृहिणी व एक बिजनेसमैन, चुन्नी पुरा में बैंक कर्मचारी, जनता कॉलोनी की दो गृहिणी व छात्रा संक्रमित मिली है।