फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   57 new corona found infected, including doctor, MBBS student, woman dead

डॉक्टर, एमबीबीएस के विद्यार्थी समेत 57 नए कोरोना संक्रमित मिले, महिला की मौत

Mon, 07 Dec 2020 01:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
57 new corona found infected, including doctor, MBBS student, woman dead
जिले में कोरोना की दूसरी पीक में डॉक्टर, एमबीबीएस के तीन विद्यार्थी, इंटर्न सहित जिले में 57 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है और एक महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। वहीं 10301 कोरोना संक्रमित अब तक ठीक हो चुके हैं। हालांकि जिले में अभी भी कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 790 है। कोरोना के 790 एक्टिव मरीजों में से 39 पीजीआईएमएस में उपचाराधीन हैं तो 751 होम आइसोलेशन पर हैं। विभाग के अनुसार जिले में संक्रमितों का प्रतिशत 5.28 है और रिकवरी रेट 91.74 प्रतिशत हो गया है। रविवार को 57 नए कोरोना संक्रमितों के साथ जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 11228 हो गई है। जांच रिपोर्ट में डॉक्टर, जूडिशियल स्टाफ, बुजुर्ग, गृहिणी, बिजनेसमैन, सिंचाई विभाग का स्टाफ, शिक्षक-विद्यार्थी, तीन एमबीबीएस छात्र, एमबीबीएस इंटर्न, किसान, हरियाणा पुलिस पीटीसी सुनारिया, पीडब्ल्यूडी का स्टाफ, पीजीआईएमएस स्टाफ तीन, दुकानदार, जाट कॉलेज की शिक्षक, आशा वर्कर आदि कोरोना की चपेट में आए हैं।
विज्ञापन

63 साल की महिला ने तोड़ा दम
पीजीआईएमएस में उपचार के दौरान सेक्टर 36 की 63 साल की महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। वह कोरोना संक्रमण के चलते पीजीआईएमएस में उपचाराधीन थी। रविवार को कोरोना मृतकों की जिले में संख्या 137 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed