{"_id":"5b1ee6eb4f1c1ba76e8b73a0","slug":"51528751851-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपाल समर्थक 28 जून को रोहतक में दिखाएंगे ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपाल समर्थक 28 जून को रोहतक में दिखाएंगे ताकत
Updated Tue, 12 Jun 2018 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपाल समर्थक 28 जून को रोहतक में दिखाएंगे ताकत, कबीर प्रकट दिवस मनाने की मिली अनुमति
- पिछली बार भी मैदान में विशाल भंडारा लगाकर दिखाई थी ताकत, जाट आरक्षण संघर्ष समिति का रहा था सहयोग
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। रामपाल समर्थक 28 जून को रोहतक में कबीर प्रकट दिवस मनाएंगे, इसके लिए गोहाना रोड स्थित पशु मैदान में प्रशासन ने भंडारा लगाने की अनुमति दे दी है। भंडारे के अलावा सामूहिक विवाह व सत्संग के साथ इस बार रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा।
एसके कल्याण ट्रस्ट के संचालक सुरेश कुमार ने एसडीएम से कबीर साहेब का 620वां प्रकट दिवस मनाने व लाउड स्पीकर की अनुमति मांगी थी। इसके लिए 16 मई को आवेदन किया गया था। एसडीएम ने पुलिस अधीक्षक व डीसी कार्यालय से मंत्रणा की। दोनों कार्यालयों से हरी झंडी मिलने के बाद अनुमति दी गई है।
पांच राज्यों से आएंगे ज्यादातर अनुयायी
रामपाल समर्थक डॉ. चांद राठी ने बताया कि भंडारे व सत्संग में पूरे प्रदेश के लोगों को आमंत्रित किया गया है। हरियाणा के अलावा पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, हिमाचल व मध्यप्रदेश से भी अनुयायी आएंगे। वैसे से सभी वर्ग से सहयोग मांगा गया है, लेकिन जाट आरक्षण संघर्ष समिति का पहले की तरह सहयोग रहेगा।
विज्ञापन
14 एकड़ में लगा था टेंट, पिछले भंडारे में आए थे हजारों समर्थक
लंबे समय से आर्य समाजियों और रामपाल समर्थकों के बीच तनाव रहा है। रोहतक में इसके चलते प्रशासन रामपाल समर्थकों को सार्वजनिक कार्यक्रम की कम ही अनुमति देता था, लेकिन पिछले साल रामपाल समर्थकों ने पशु मैदान के अंदर 14 एकड़ में भंडारा लगाया, जिसमें हजारों अनुयायियों ने भाग लिया था। अबकी बार फिर भंडारे की अनुमति दी गई है।