फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बेटी से प्रेम प्रसंग का था शक इसलिए की थी किशोर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बेटी से प्रेम प्रसंग का था शक इसलिए की थी किशोर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 17 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
बेटी से प्रेम प्रसंग का था शक इसलिए की थी किशोर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बेटी से प्रेम प्रसंग का शक होने पर की किशोर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

बौंदकलां।
सौंप निवासी किशोर हत्याकांड को बौंदकलां पुलिस ने 24 घंटे से पहले ही सुलझा लिया है। इस हत्याकांड को गांव निवासी बंसीलाल ने अंजाम दिया था। पुलिस ने रविवार देर रात ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार सुबह उसे न्यायालय में पेश कर वारदात में प्रयोग हथियार की बरामदगी के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक उसकी बेटी पर बदनीयत रखता था और उसे प्रेम-प्रसंग का भी शक था। इसलिए गुस्से में किशोर के सिर में बसोली से उसने वार कर दिया और बाद में उसकी मौत हो गई।

गौरतलब है कि रविवार को गांव सौंप निवासी 15 वर्षीय युवक अमित गांव के प्राइमरी स्कूल की टंकी के पास लहूलुहान हालत में पड़ा मिला था। गंभीर हालत में अमित के परिजन उसे भिवानी सामान्य अस्पताल में लेकर गए थे जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। अमित के चचेरे भाई पंकज के बयान पर बौंदकलां थाना पुलिस ने बंसीलाल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था। देर रात ही पुलिस टीम ने आरोपी को गांव से ही दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में हत्या के आरोपी ने बताया कि उसे संदेह था कि उसकी बेटी और मृतक अमित के बीच प्रेम प्रंसग चल रहा है। इसको लेकर उसने अमित को धमकी भी दी थी। हत्या आरोपी ने पुलिस के सामने बताया कि रविवार को उसकी लड़की स्कूल के पास में ही कूड़ा डालने गई थी। इसी दौरान लड़की के पिता ने अमित को वहां पर लड़की से बातचीत करते भी देख लिया था। जिस पर वह आगबबूला हो गया और वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed