फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   एमडीयू ने एक साल में जीती 55 चैंपियनशिप

एमडीयू ने एक साल में जीती 55 चैंपियनशिप

Mon, 16 Apr 2018 02:52 AM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
एमडीयू ने एक साल में जीती 55 चैंपियनशिप
फोटो नंबर : वीएस 1
विज्ञापन


एमडीयू ने एक साल में जीती 55 चैंपियनशिप
ऑल इंडिया व जोनल लेवल पर सबसे ज्यादा पुरस्कार जीतने वाला देश का पहला विवि बना एमडीयू
विकास सैनी
रोहतक।
खेल की दुनिया में विशेष पहचान बना चुके एमडीयू के खिलाड़ी साल भर छाए रहे। ऑल इंडिया व उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय स्पर्धाओं में विवि के खिलाड़ियों ने एक साल में 72 में 55 चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया है। विवि खेल कैलेंडर में शामिल 72 खेलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष 21 पुरस्कार अधिक जीते।
विवि जीते हुए खेल मुकाबलों में से 25 में प्रथम स्थान पर रहा। इसके अलावा 12 खेलों में द्वितीय, 11 में तृतीय व पांच खेलों में विवि के खिलाड़ी चतुर्थ स्थान पर रहे। इसके अलावा दो जनरल ट्राफी भी विवि ने जीती। विवि स्थापना के बाद से अब तक की यह रिकॉर्ड उपलब्धि है। देश में किसी भी विवि के मुकाबले एमडीयू ने सबसे अधिक मुकाबले जीतने का दावा किया है।
विज्ञापन

कार्यालय में नहीं ट्रॉफी रखने की जगह
खेल उपलब्धियों से गदगद एमडीयू का खेल निदेशक कार्यालय ट्राफी व अन्य पुरस्कारों से अटा हुआ है। यहां ट्राफी रखने तक की जगह नहीं है। इसलिए अब जिमभनेजियम हॉल में स्पेशल शोकेस बनाया जा रहा है। यहां इन उपलब्धियों को सजा कर रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमडीयू ने देश को दिए कई नामी खिलाड़ी
खेल जगत में अलग पहचान बनाते हुए एमडीयू ने कई नामी खिलाड़ी देश को दिए हैं। इसमें योगेश्वर दत्त, जितेंद्र, मनोज, राजकुमार, जोगेंद्र शर्मा, अखिल, बिजेंद्र, राकेश, सुरजीत, अनूप, मंजीत, गीता, बबिता, ममता, कविता, साक्षी सरीखे अनेक नाम शामिल हैं। यह सूची काफी बड़ी हैं। इनमें से ज्यादातर अर्जुन अवार्डी हैं। कुश्ती व कबड्डी में यहां के खिलाड़ियों ने विवि को देश भर में विशेष पहचान दिलाई है।
कम बजट में भी बेहतर परिणाम
विवि की खेल उपलब्धियां विपरीत परिस्थितियों में सामने आई हैं। खिलाड़ियों के लिए अच्छी डाइट के साथ ही बजट भी जरूरी है। विवि की ओर से खेलों के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपये का ही प्रावधान रखा गया है। इसके बावजूद खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर विवि का नाम रोशन कर रहे हैं।
खिलाड़ियों को मिलने लगी बेहतर सुविधाएं
एमडीयू में खेल उपलब्धियों को निखारने के लिए पिछले कुछ समय में खिलाड़ियों को सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। इसमें खेल मैदान, सामान, डाइट व अन्य सुविधाएं शामिल हैं। पिछले दिनों कैंपस में अंतरराष्ट्रीय स्तर का एथलेटिक्स ट्रैक शुरू हुआ है। इसके अलावा इंडोर खेलों के आयोजन व अभ्यास को लेकर जिम्नेजियम हॉल को सेंट्रलाइज एसी किया गया है। यहां खिलाड़ियों के लिए जिम भी शुरू की गई है।
25 ऑल इंडिया चैंपियनशिप का कराया आयोजन
विश्वविद्यालय खेल कैलेंडर में शामिल 72 खेलों में से 25 का आयोजन इस वर्ष एमडीयू कैंपस में हुआ। ऑल इंडिया स्तर के इन मुकाबलों में देश भर से खिलाड़ी यहां पहुंचे। इन खिलाड़ियों ने बगैर किसी विवाद के संपन्न हुए मुकाबलों को खुले दिल से सराहा।
वर्जन :
एमडीयू ने इस वर्ष खेलों में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। देश के विभिन्न विवि में से एमडीयू ने सबसे अधिक 55 पुरस्कार जीते हैं। यहां 25 ऑल इंडिया स्तर के खेल मुकाबलों का भी सफल आयोजन किया गया। एमडीयू ने ही देश को सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, अर्जुन अवॉर्डी व ओलंपियन दिए हैं।

-डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल, खेल निदेशक, एमडीयू।
वर्जन :
खेलों में विश्वविद्यालय का प्रदर्शन काबिले तारीफ है। एमडीयू ने खेल कैलेंडर के आखिरी ई-स्पोर्ट्स मुकाबले में भी जीत दर्ज की। खिलाड़ियों का भी इस ओर रुझान बढ़ा है। विवि का खिलाड़ियों को और बेहतर सुविधा देने का प्रयास रहेगा।
-प्रो. बिजेंद्र कुमार पूनिया, कुलपति, एमडीयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed